गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

पत्रकार अग्निवेश सिंह हत्याकांड में कार्रवाई की मांग तेज : सहजनवां के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

गोरखपुर | 16-Mar-2026 09:12 PM | 47 |
गोरखपुर
सहजनवां के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

सहजनवां/गोरखपुर। थाना बांसगांव क्षेत्र के वार्ड नंबर 09 में 27 फरवरी को हुए पत्रकार अग्निवेश सिंह हत्याकांड को लेकर पत्रकारों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पत्रकार समाज में नाराजगी व्याप्त है। इसी क्रम में सोमवार को सहजनवां क्षेत्र के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सहजनवां को सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में पत्रकारों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से ही स्थानीय थाने की भूमिका संदिग्ध रही है। हत्या के इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं पैरवी करने वाले पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया, जिससे परिवार और अधिक परेशान हो गया है।
पत्रकारों का कहना है कि दिवंगत अग्निवेश सिंह अपने परिवार के एकमात्र सहारा थे। उनकी हत्या के बाद परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में सरकार से मांग की गई है कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही मुकदमे के वादी और मृतक के छोटे भाई नीतीश कुमार को शस्त्र लाइसेंस और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की विशेषज्ञों से दोबारा जांच कराई जाए तथा हत्याकांड के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई कराई जाए। साथ ही अग्निवेश सिंह के परिजनों पर दर्ज मुकदमा संख्या 105/2026 को समाप्त करने की भी मांग उठाई गई।
पत्रकारों ने यह भी आरोप लगाया कि हत्याकांड से जुड़े अवैध कब्जे के मामले में लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट एसडीएम को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कब्जाधारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो पत्रकार समाज बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।
इस दौरान हरिगोविन्द चौबे, बीडी शुक्ल, हामिद अंसारी, डीके पांडेय, अनिल मिश्रा, प्रधान प्रवासी, प्रिंस श्रीवास्तव, नितेश शुक्ल, अमित सिंह, अशोक चौधरी, संतराम यादव, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अजय यादव, बेचन शर्मा, उपेन्द्र राज, विवेक पांडेय, पप्पू यादव, संजय उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.