एबीवीपी ने गोरखपुर प्रेस क्लब में की प्रेस वार्ता, गोरक्ष प्रांत में चल रहा महा सदस्यता अभियान : 21 अगस्त को महा सदस्यता दिवस पर्व के रूप में मनाया जाएगा, गोरक्ष प्रांत में 5.81 लाख सदस्यता का लक्ष्य
गोरखपुर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) गोरक्ष प्रांत द्वारा आज गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें संगठन के आगामी कार्यों, कार्यक्रमों, अभियानों और छात्र हितों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि 21 अगस्त को गोरक्ष प्रांत के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में महा सदस्यता दिवस पर्व के रूप में मनाया जाएगा। परिषद ने बताया कि गोरक्ष प्रांत में एक लाख 13 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सदस्यता दिलाई जा चुकी है।
यह अभियान 112 इंटर कॉलेज, 65 कोचिंग संस्थानों और 40 से अधिक छात्रावासों में चलाया जा रहा है।
प्रांत मंत्री मयंक राय ने बताया कि गोरक्ष प्रांत में इस सत्र हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान 15 जुलाई से जारी है और इस वर्ष का सदस्यता लक्ष्य 5 लाख 81 हजार 885 है।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़