गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

UPSI भर्ती परीक्षा में घटा परीक्षार्थियों का आंकड़ा : गाजियाबाद के कई केंद्रों पर लगभग 40% तक सीटें रहीं खाली

गाजियाबाद | 15-Mar-2026 06:16 PM | 11 |
गाजियाबाद
गाजियाबाद के कई केंद्रों पर लगभग 40% तक सीटें रहीं खाली

गाजियाबाद में आयोजित UPSI भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की उपस्थिति अपेक्षा से काफी कम देखने को मिली। कई परीक्षा केंद्रों पर लगभग 40 प्रतिशत तक सीटें खाली रहीं, जिससे परीक्षा केंद्रों पर कम भीड़ नजर आई।

विजय नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कुल 480 अभ्यर्थियों में से लगभग 250 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी, जबकि बाकी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार गाजियाबाद के अन्य केंद्रों पर भी परीक्षार्थियों की संख्या कम रही।

परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया।

गौरतलब है कि गाजियाबाद में यह भर्ती परीक्षा लगातार तीन दिनों तक आयोजित की गई, लेकिन अधिकांश केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति अपेक्षा से कम ही रही। इसके बावजूद परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.