गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News : ठगी गई 50,000 रुपये की धनराशि वापस कराई : थाना विजयनगर पुलिस ने साइबर फ्रॉड में ठगी गई 50,000 रुपये की धनराशि वापस कराई

गाजियाबाद | 30-Apr-2025 11:21 PM | 11 |
गाजियाबाद
थाना विजयनगर पुलिस ने साइबर फ्रॉड में ठगी गई 50,000 रुपये की धनराशि वापस कराई

गाजियाबाद: थाना विजयनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद की साइबर सेल टीम ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 50,000 रुपये की ठगी गई रकम वापस दिलाई है। यह मामला विजयनगर के सेक्टर-9 शिवपुरी निवासी नितिन कुमार के साथ ऑनलाइन ठगी से जुड़ा हुआ था।

पीड़ित नितिन कुमार ने NCRP (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ कुल 91,000 रुपये की साइबर ठगी हुई है। इस शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना विजयनगर की साइबर सेल टीम ने प्रोफेशनल और कुशलता पूर्वक कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी की रकम को तत्काल होल्ड करवाने के लिए संबंधित बैंक से संपर्क किया और निरंतर पत्राचार करते हुए अथक प्रयासों के बाद दिनांक 30 अप्रैल 2025 को 50,000 रुपये की धनराशि को सफलतापूर्वक वापस कराया।

यह कार्यवाही साइबर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी रणनीति और तेजी से होती डिजिटल मॉनिटरिंग का परिणाम है।

पीड़ित नितिन कुमार ने थाना विजयनगर पहुंचकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और इस कार्यवाही की सराहना की।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में बिना देरी किए तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं ताकि त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.