गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

कांवड़ यात्रा 2025: गाजियाबाद में सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर प्रशासन-पुलिस की अहम बैठक : कांवड़ यात्रा 2025 को सुरक्षित बनाने पर बनी रणनीति

गाजियाबाद | 05-Jul-2025 12:32 AM | 10 |
गाजियाबाद
कांवड़ यात्रा 2025 को सुरक्षित बनाने पर बनी रणनीति

गाजियाबाद: आगामी कांवड़ यात्रा–2025" को निर्विघ्न व सुरक्षित रूप से संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन फोर्स लाइन, होटल जेएमआर हॉल में किया गया। इस बैठक में पुलिस और प्रशासनिक विभाग के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति रही।

बैठक की अध्यक्षता श्री टी. रविंद्र गौड़ (पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद) ने की। उनके साथ श्रीमती दिव्या सलसनाक (अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय), श्री अयोध्याप्रसाद (अपर पुलिस आयुक्त, अपराध एवं कानून व्यवस्था), श्री नितिन गिरी (जिलाधिकारी, गाजियाबाद) सहित सभी सहायक पुलिस आयुक्त, नगर निगम, ट्रैफिक, ग्रामीण पुलिस और अन्य प्रशासनिक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस बैठक का उद्देश्य आगामी कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करना था।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:

  • बिजली विभाग को निर्देशित किया गया कि वह कांवड़ मार्ग में ढीले तारों की टेपिंग, खुले ट्रांसफॉर्मरों की बैरिकेटिंग, और खतरनाक खंभों की मरम्मत सुनिश्चित करें।

  • जिन स्थलों पर अंधकार रहता है, वहां प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के आदेश दिए गए।

  • मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि चिन्हित स्थानों पर एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित हो।

  • लोक निर्माण विभाग (PWD) को कांवड़ मार्ग में गड्ढों की मरम्मत और सड़क की सफाई के निर्देश दिए गए।

  • वन विभाग को पेड़-पौधों और झाड़ियों की कटाई का कार्य समय से पूरा करने का आदेश मिला।

  • नगर निगम, जिला पंचायत, जल विभाग को जल छिड़काव, सड़क व्यवस्था और सफाई के विशेष निर्देश दिए गए।

साथ ही बैरिकेडिंग की स्थिति, CCTV कैमरों की आवश्यकता, कांवड़ रंग की सजावट, ट्रैफिक व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सफाई व्यवस्था पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई।

चार दिवसीय लक्ष्य निर्धारण:

पुलिस उपायुक्तों एवं सहायक आयुक्तों को निर्देश दिए गए कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी कार्यों को अगले चार दिनों में पूर्ण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि समय रहते सभी तैयारियों का भौतिक सत्यापन किया जा सके।

समापन:

पुलिस आयुक्त श्री रविंद्र गौड़ ने कहा कि “कांवड़ यात्रा–2025 केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक सामूहिक उत्तरदायित्व है। इसे सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का कर्तव्य है।” उन्होंने उपस्थित सभी विभागों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि सभी अधिकारी मैदानी निरीक्षण कर कार्यों की निरंतर निगरानी रखें

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि कांवड़ यात्रा–2025 को गाजियाबाद जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थात्मक रूप से एक आदर्श आयोजन के रूप में संपन्न कराया जाएगा।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.