गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News : गाजियाबाद में भाजपा पार्षद शीतल चौधरी पर फायरिंग : बाल-बाल बचीं; पुलिस ने शुरू की हमलावरों की तलाश

गाजियाबाद | 31-Oct-2025 12:10 AM | 11 |
गाजियाबाद
बाल-बाल बचीं; पुलिस ने शुरू की हमलावरों की तलाश

गाजियाबाद। थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में गुरुवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब भाजपा पार्षद शीतल चौधरी पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, शीतल चौधरी करीब रात साढ़े आठ बजे अपनी क्रेटा कार खुद ड्राइव करते हुए गोविंदपुरम से संजय नगर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावर अचानक पास आए और उन पर गोलियां चला दीं।

फायरिंग के दौरान दो गोलियां कार के शीशे पर लगीं, लेकिन सौभाग्य से पार्षद शीतल चौधरी बाल-बाल बच गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही गाजियाबाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल और पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और बताया कि जहां वारदात हुई, वहां घुप्प अंधेरा था, जिससे हमलावरों को भागने में आसानी मिली।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। घटना के बाद शीतल चौधरी ने मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस बीच, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी साझा की और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर अलग-अलग दिशाओं में छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस हमले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.