शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad विजयनगर पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा घायल स्कूटी, ₹3500 व अवैध असलाह बरामद

स्कूटी, ₹3500 व अवैध असलाह बरामद
Ghaziabad Police

गाजियाबाद। थाना विजयनगर पुलिस टीम को सूचना मिली कि 7 मई को पुलिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश सजवान नगर कट के पास स्कूटी सहित मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की, तो बदमाश स्कूटी लेकर भागने लगा। पीछा करने पर स्कूटी फिसल गई और पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान अभय उर्फ पोपई पुत्र देवेंद्र, निवासी गली नं. 3, अम्बेडकर नगर, थाना विजयनगर, गाजियाबाद (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई। मौके से एक चोरी की स्कूटी (UP14DQ3443), ₹3500 नकद, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी सुमित उर्फ अमन के साथ एनसीआर में वाहन चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देता है। कल रात पुलिस से बचकर वह फरार हो गया था और आज स्कूटी बेचने की फिराक में घूम रहा था।

अभय उर्फ पोपई पर गाजियाबाद कमिश्नरेट में लूट, चोरी, छिनैती और मुठभेड़ से जुड़े कुल 4 मुकदमे दर्ज हैं। घायल को उपचार हेतु एमएमजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज