शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad Vijay Nagar News: ब्लिंकिट शोरूम में हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में कोतवाली नगर श्री रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है

कोतवाली नगर श्री रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है
vijay nagar ghaziabad-police

गाज़ियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में स्थित सिद्धार्थ विहार के ब्लिंकिट शोरूम में 23 जुलाई 2025 को एक अप्रत्याशित घटना सामने आई। शोरूम मैनेजर द्वारा थाना विजयनगर में दी गई तहरीर के अनुसार, मनोज वर्मा नामक व्यक्ति ने स्टोर में आकर बिना किसी अधिकार के गाली-गलौच की और स्टोर को बंद करवाने की धमकी दी।

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और IPC की सुसंगत धाराओं के तहत तत्काल प्रभाव से अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मनोज वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली नगर श्री रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है, और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। साथ ही, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

फिलहाल, मनोज वर्मा पुलिस हिरासत में है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस मामले ने स्थानीय व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज