गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News : सार्वजनिक स्थानों और गाड़ियों में शराब पीने वालों पर शिकंजा : पुलिस ने 641 व्यक्तियों को लिया हिरासत में

गाजियाबाद | 04-May-2025 12:19 AM | 11 |
गाजियाबाद
पुलिस  ने 641 व्यक्तियों को लिया हिरासत में

कमिश्नरेट गाजियाबाद में Car-O-Bar के विरुद्ध एक सघन अभियान चलाया गया, जिसमें सार्वजनिक स्थलों एवं गाड़ियों में बैठकर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस आयुक्त श्री रविन्दर गौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) श्री आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में आयोजित हुआ।

शुक्रवार को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक गाजियाबाद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शराब ठेकों के आसपास, सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान 641 ऐसे व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया जो खुलेआम या गाड़ियों में बैठकर शराब पी रहे थे, जिससे राहगीरों को असुविधा हो रही थी। सभी को थाने लाकर मेडिकल जांच कराई गई और 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।

इस विशेष अभियान में नगर, ट्रांस हिंडन और ग्रामीण जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों ने भाग लिया।
जोनवार कार्रवाई इस प्रकार रही:

व्यक्तिगत चालान:

  • नगर जोन: 177

  • ट्रांस हिंडन जोन: 226

  • ग्रामीण जोन: 238

  • कुल: 641 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई

वाहनों के चालान:

  • नगर जोन: 122

  • ट्रांस हिंडन जोन: 170

  • ग्रामीण जोन: 83

  • यातायात पुलिस: 25

  • कुल: 400 चालान

गाजियाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी, जिससे शहर में कानून व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.