शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

ग़ाज़ियाबाद: नगर निगम की टीम ने रमते राम रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ चलाया बुलडोजर नई सब्जी मंडी घंटाघर पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

नई सब्जी मंडी घंटाघर पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

ग़ाज़ियाबाद नगर निगम की टीम ने मंगलवार को रमते राम रोड स्थित नई सब्जी मंडी घंटाघर पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम का दस्ता बुलडोज़र लेकर मौके पर पहुंचा और दुकानों के सामने तथा बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क और फुटपाथों पर अवैध कब्जे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि फिर से अतिक्रमण किया गया, तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बुलडोज़र की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि कई दुकानदारों ने निगम अधिकारियों से मोहलत देने की अपील की। हालांकि, निगम की टीम ने किसी भी प्रकार की ढील देने से इनकार कर दिया और अभियान को जारी रखा।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बाजारों में अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था बाधित होती है और आम जनता को परेशानी उठानी पड़ती है। इसीलिए प्रशासन नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का काम कर रहा है।

नगर निगम ने सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपनी दुकान का सामान केवल निर्धारित सीमा के भीतर रखें, अन्यथा दोबारा कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज