गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad थाना विजयनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत : सुरक्षा व सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

गाजियाबाद | 28-Oct-2025 11:57 PM | 11 |
गाजियाबाद
सुरक्षा व सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

गाज़ियाबाद। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 27 अक्टूबर 2025 को पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के निर्देशानुसार नगर जोन के थाना विजयनगर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो स्क्वाड टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने स्थानीय महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद ली जा सकती है।

टीम द्वारा हेल्पलाइन नंबर 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को इन नंबरों का सही समय पर उपयोग करने और निडर होकर रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के सरल उपाय भी बताए और मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य – “हर महिला को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना” – पर प्रकाश डाला। मौके पर मौजूद टीम ने जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए और महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवार व समाज में भी इस संदेश को फैलाएं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ, छात्राएँ एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। थाना विजयनगर पुलिस द्वारा यह पहल महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस और समाज के बीच भरोसे को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया जा रहा है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.