शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को कार सहित किया गिरफ्तार

हमला करने वाले आरोपी को कार सहित किया गिरफ्तार
Ghaziabad police

गाजियाबाद। थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर जान से मारने की नीयत से पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली। इस घटना ने जिले में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए थे, लेकिन पुलिस की तत्परता ने मामले को सुलझा दिया।

घटना 11 सितंबर 2025 की है। वादी टीएसआई विक्की कुमार, ट्रैफिक पुलिस गाजियाबाद ने थाना इन्दिरापुरम पर तहरीर दर्ज कराई कि गाड़ी संख्या UP16GT 4077 सवार एक व्यक्ति ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल गंभीर धाराओं — 109, 121(1), 132 बीएनएस — में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस की सक्रियता रंग लाई और 11/12 सितंबर की रात को आरोपी गौरव चौधरी पुत्र हरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम रजापुर, थाना कविनगर, गाजियाबाद, उम्र 28 वर्ष को रेल विहार कट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह ओला टैक्सी चालक है। घटना वाले दिन शाम को नोएडा की ओर जाते समय उसने रेड लाइट पार कर ली थी और रॉन्ग साइड से वाहन चला रहा था। ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने जब उसे नियमों का पालन करने की हिदायत दी तो आरोपी भड़क गया। पहले तो वह वहां से चला गया, लेकिन गुस्से में कुछ देर बाद वापस लौट आया और ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने जब शोर मचाया तो आरोपी कार छोड़कर भाग गया और आसपास छिप गया था। हालांकि, पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसे जल्द ही पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज