गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Indirapuram News: GDA की लापरवाही, विधायक कॉलोनी में अवैध कॉमर्शियल निर्माण : कॉमर्शियल निर्माण, GDA के JE और इंजीनियरों की मिलीभगत के आरोप

गाजियाबाद | 18-Dec-2025 04:32 AM | 300 |
गाजियाबाद
कॉमर्शियल निर्माण, GDA के JE और इंजीनियरों की मिलीभगत के आरोप

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दावों की हकीकत इंदिरापुरम क्षेत्र में खुलकर सामने आ रही है। न्याय खंड–1, इंदिरापुरम स्थित “विधायक कॉलोनी” में रिहायशी भूमि पर तेजी से कॉमर्शियल गतिविधियां फल-फूल रही हैं, लेकिन प्राधिकरण आंख मूंदे बैठा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलोनी की मुख्य सड़क पर रिहायशी मकानों को बिना किसी वैधानिक अनुमति के दुकानों, शोरूम और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बदला जा रहा है। यह सब कुछ लंबे समय से चल रहा है, लेकिन GDA की ओर से न तो कोई नोटिस जारी किया गया और न ही कोई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई।

हैरानी की बात यह है कि जहां एक ओर GDA शहर के अन्य हिस्सों में छोटे अतिक्रमणों पर रोजाना कार्रवाई करने के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर इस पूरी अवैध मार्केट पर उसकी नजर तक नहीं पड़ रही। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यह स्थिति केवल लापरवाही नहीं बल्कि GDA के JE और संबंधित इंजीनियरों की मिलीभगत की ओर इशारा करती है, जिनकी शह पर यह अवैध निर्माण धड़ल्ले से कराया जा रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि रिहायशी क्षेत्र में कॉमर्शियल गतिविधियां किस नियम के तहत संचालित हो रही हैं। क्या इन दुकानों और निर्माणों के लिए नक्शा पास कराया गया है? यदि नक्शा पास नहीं है तो वर्षों से कार्रवाई क्यों नहीं हुई, और यदि पास है तो रिहायशी भूमि पर व्यावसायिक उपयोग की अनुमति किस आधार पर दी गई?

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अवैध कॉमर्शियल विकास के कारण ट्रैफिक जाम, अवैध पार्किंग और शोर-शराबे की समस्या लगातार बढ़ रही है। आम लोगों का शांतिपूर्ण जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन प्राधिकरण की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

नागरिकों ने मांग की है कि न्याय खंड–1, विधायक कॉलोनी में हो रहे अवैध कॉमर्शियल निर्माणों की तत्काल जांच कराई जाए, दोषी GDA अधिकारियों और बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा नियमों के विरुद्ध बने निर्माणों को ध्वस्त किया जाए। साथ ही GDA यह स्पष्ट करे कि आखिर यह सब उसकी आंखों के सामने इतने वर्षों से कैसे चलता रहा।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.