गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

गाजियाबाद में आरटीई योजना 2026: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क दाखिले शुरू : गाजियाबाद में आरटीई योजना के तहत जनवरी 2026 से प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क दाखिले शुरू

गाजियाबाद | 01-Jan-2026 04:31 AM | 300 |
गाजियाबाद
गाजियाबाद में आरटीई योजना के तहत जनवरी 2026 से प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क दाखिले शुरू

गाजियाबाद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) योजना के तहत निःशुल्क शिक्षा का लाभ पाने वाले गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल ने जानकारी दी कि नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए आरटीई योजना के अंतर्गत निःशुल्क दाखिले की प्रक्रिया जनवरी माह से शुरू की जाएगी।

इस योजना के अंतर्गत 03 वर्ष से अधिक एवं 07 वर्ष से कम आयु के बच्चों का प्री-प्राइमरी या कक्षा-1 में निजी (प्राइवेट) स्कूलों में निःशुल्क दाखिला कराया जाएगा। योजना का उद्देश्य समाज के दुर्बल वर्ग (EWS) और अलाभित समूह के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला अपने घर के वार्ड या ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित प्राइवेट स्कूलों में करा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने जिले के नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने आसपास रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक इस योजना की जानकारी पहुंचाएं।

आरटीई योजना के तहत आवेदन के लिए दुर्बल आय वर्ग के अभिभावकों को वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होने का प्रमाण पत्र, जबकि अलाभित समूह के लिए जाति प्रमाण पत्र आवश्यक है। इसके साथ ही माता-पिता/अभिभावक का फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड), बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे का आधार कार्ड एवं एक फोटो अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त विकलांग, निराश्रित, बेघर एवं विधवा पेंशन प्राप्तकर्ता अभिभावक भी संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल rte25.upsdc.gov.in के माध्यम से किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने पुनः नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक इस योजना का लाभ पहुंचाने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.