गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

गाजियाबाद : मधुबन बापूधाम पुलिस की मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार : तमंचा, कारतूस व लूट का माल बरामद

गाजियाबाद | 12-Sep-2025 04:05 AM | 11 |
गाजियाबाद
तमंचा, कारतूस व लूट का माल बरामद

गाजियाबाद, 11 सितंबर। थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे जिला संयुक्त चिकित्सालय संजय नगर गाजियाबाद में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी, नकदी, तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

घटना का विवरण

दिनांक 03 सितंबर 2025 को वादी कुलदीप सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी मकान संख्या 110, गली नंबर 04, वर्धमानपुरम कॉलोनी, मोरटा, थाना मधुबन बापूधाम, गाजियाबाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मां से एक अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने रास्ते में कान का कुंडल लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना मधुबन बापूधाम में मुकदमा संख्या 308/2025 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

मुठभेड़ व गिरफ्तारी

गुरुवार को पुलिस टीम गश्त व चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर दुहाई बंबा के पास एक संदिग्ध काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगा और कच्चे रास्ते पर गिरकर बाइक फिसल गई। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी साहिद पुत्र यासीन निवासी ग्राम खडौली, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ (उम्र 32 वर्ष) घायल हो गया और मौके पर दबोच लिया गया।

बरामदगी

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने

  • एक पीली धातु का कुंडल (दो टुकड़ों में)

  • एक पीली धातु की टकली (बटननुमा)

  • ₹5000 नकद

  • एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस

  • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

बरामद किए हैं।

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 03 सितंबर को उसने मोरटा गांव के पास एक महिला से कान का कुंडल छीना था। उसने बताया कि वह आज फिर किसी दूसरी वारदात को अंजाम देने आया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते पकड़ लिया गया।

आपराधिक इतिहास

आरोपी साहिद पुत्र यासीन शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व मेरठ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी व लूट के 13 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम की सराहना

थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम की इस सफलता की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.