गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के तीन साल पूरे : अपराध में बड़े पैमाने पर कमी, जनसेवा में नए आयाम

गाजियाबाद | 27-Nov-2025 06:14 AM | 11 |
गाजियाबाद
अपराध में बड़े पैमाने पर कमी, जनसेवा में नए आयाम

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के गठन को तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। सुरक्षा, सेवा और सुशासन के इन तीन वर्षों में गाजियाबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण, नागरिक-सेवा, तकनीकी सुधार और त्वरित कार्रवाई के क्षेत्र में कई सराहनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ज़ीरो-टॉलरेंस नीति के तहत वर्ष 2022 में कमिश्नरेट की स्थापना की गई थी।

अपराध में भारी गिरावट

आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में जिले में गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है।

  • डकैती 100%,

  • लूट 139%,

  • स्नैचिंग 48%,

  • नकबजनी 37%,

  • वाहन चोरी 17%,

  • अन्य चोरी 23%,

  • महिला उत्पीड़न व बलात्कार जैसे अपराधों में 51% से 94% तक की कमी दर्ज की गई।

पुलिस के अनुसार अपराधियों पर लगातार दबाव, त्वरित कार्रवाई और तकनीक आधारित पुलिसिंग इसका मुख्य कारण है।

बीट प्रणाली और आधुनिक विवेचना से पुलिसिंग हुई मजबूत

कमिश्नरेट में 2131 बीट क्षेत्र, 941 बीट एसआई और 1431 बीट अधिकारी नियुक्त किए गए। इससे न केवल जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हुआ, बल्कि अपराधियों की निगरानी भी सुदृढ़ हुई।
साक्ष्य आधारित विवेचना प्रणाली से जांच अधिक पारदर्शी हुई और दोषसिद्धि दर में बढ़ोतरी हुई।

शिष्टाचार नीति और वादी संवाद दिवस

पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए ‘शिष्टाचार संवाद नीति’ लागू की गई।
हर बुधवार आयोजित होने वाले वादी संवाद दिवस में 3859 वादियों को उनके केस की प्रगति से अवगत कराया गया।

ऑपरेशन कन्विक्शन में बड़ी सफलता

गंभीर अपराधों के मामलों में त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए कन्विक्शन सेल सक्रिय है।
अब तक 370 मुकदमे चिन्हित, जिनमें से कई में अपराधियों को आजीवन कारावास और कठोर दंड दिलाया गया।

साइबर अपराध पर सख्त नियंत्रण

साइबर थाने में CCIT टीम और हर थाने में साइबर सेल गठित की गई।
एनसीआरपी पोर्टल व 1930 पर मिली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

यू.पी. 112 रेस्पांस टाइम में पूरे प्रदेश में नंबर 1

गाजियाबाद पुलिस लगातार 11 माह से पूरे प्रदेश में सबसे कम रेस्पॉन्स टाइम बनाए हुए है। वर्तमान रेस्पॉन्स टाइम 4.04 मिनट दर्ज किया गया है।
112 पर कॉल करने वाले 88% नागरिकों ने संतुष्टि जताई है।

महिला सुरक्षा व सामाजिक पहल

  • 20 पिंक बूथ सक्रिय

  • परिवार परामर्श केंद्र

  • मिशन शक्ति फेज-05 के तहत 25 केंद्र

  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर सिटीजन सेल

यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार

  • 01 डीसीपी, 03 एसीपी, 13 इंस्पेक्टर सहित बड़ी टीम तैनात

  • 221 स्थानों पर ट्रैफिक ड्यूटी

  • 24 ट्रैमो मोबाइल, 5 इंटरसेप्टर सक्रिय

  • 300 एनपीआर कैमरे लगाने की प्रक्रिया जारी

सीसीटीवी का विशाल नेटवर्क

शहरभर में 900 नए हाई-क्वालिटी कैमरे लगाए गए। इससे चोरी, स्नैचिंग और लूट जैसे अपराधों में भारी कमी आई है।

अभयस्त अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई

  • 9665 अपराधियों का सत्यापन

  • 5235 पर धारा 129G के तहत कार्रवाई

  • गैंगस्टर एक्ट में 3,337 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त

  • 347 मुठभेड़ों में कई अपराधी गिरफ्तार/घायल

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के तीन वर्षों ने साबित किया है कि आधुनिक पुलिसिंग, तकनीक, जनविश्वास और कठोर कानून—ये सभी मिलकर शहर को सुरक्षित, सुगम और अपराध-मुक्त बना सकते हैं।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.