गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News : वाह गाजियाबाद की ट्रैफिक व्यवस्था : रॉन्ग साइड दौड़ता ट्रक, खतरे में जान

गाजियाबाद | 17-Apr-2025 05:21 PM | 11 |
गाजियाबाद
रॉन्ग साइड दौड़ता ट्रक, खतरे में जान

गाजियाबाद की ट्रैफिक और पुलिस व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। एलिवेटेड रोड पर एक भारी-भरकम ट्रक को रॉन्ग साइड दौड़ते हुए देखा गया, जिसने ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए वसुंधरा से लेकर राजनगर एक्सटेंशन तक का सफर बेधड़क पूरा किया।

यह कोई पहली बार नहीं है जब गाजियाबाद की सड़कों पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग का नजारा देखने को मिला हो। लेकिन सवाल यह है कि इतने लंबे रास्ते पर ट्रक आराम से कैसे दौड़ता रहा और ट्रैफिक पुलिस की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी?

एलिवेटेड रोड, जिसे तेज़ और सुरक्षित यात्रा के लिए बनाया गया था, अब खुद खतरे की वजह बनता जा रहा है। आमतौर पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग सड़क हादसों का बड़ा कारण बनती है। कई बार ऐसी लापरवाही मासूम जिंदगियों को लील लेती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन इस रूट पर इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं लेकिन प्रशासन सिर्फ आंखें मूंदे रहता है। सीसीटीवी कैमरे, ट्रैफिक चेकिंग और सख्त चालान के दावे केवल कागज़ों तक सीमित नजर आते हैं।

अब सवाल यह है कि क्या पुलिस इस घटना पर कोई कार्रवाई करेगी या फिर यह मामला भी बाकी मामलों की तरह फाइलों में दब जाएगा?
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और प्रशासन की लापरवाही का यह सिलसिला अगर यूं ही चलता रहा, तो आने वाले समय में गाजियाबाद की सड़कें और भी खतरनाक बन जाएंगी।

अब समय आ गया है कि गाजियाबाद पुलिस अपनी नींद से जागे और इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करे।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.