गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद | 21-Jun-2026 04:10 PM | 11 |
गाजियाबाद
मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद में राजनगर विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी के दौरान बंदरों के हमले में घायल हुए संविदाकर्मी विनीत शर्मा को 15 दिन तक दर्द और बेबसी झेलनी पड़ी। कंधे में गंभीर चोट लगने के बाद वह इलाज के लिए विभागीय कार्यालयों और संबंधित एजेंसी के चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसे समय पर समुचित उपचार नहीं मिल सका।

आखिरकार मामला मुख्य अभियंता तक पहुंचा तो उन्होंने मानवीय पहल करते हुए सामूहिक सहयोग पर घायल कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

6 जून की सुबह करीब आठ बजे 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र राजनगर पर तैनात संविदाकर्मी एवं एसएसओ विनीत शर्मा ड्यूटी पर थे। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके कंधे में गंभीर चोट आई। घटना के बाद उन्हें ईएसआइसी अस्पताल में दिखाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की गई।

कर्मचारियों का आरोप है कि इसके बावजूद उनके समुचित उपचार की व्यवस्था नहीं की गई। शनिवार को बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

कर्मचारियों का कहना है कि घायल कर्मचारी पिछले 15 दिनों से दर्द झेलते हुए इलाज और सहायता के लिए भटक रहा था। उन्होंने संविदा एजेंसी पंवार कंस्ट्रक्शन पर भी गंभीर आरोप लगाए।

कर्मचारियों के अनुसार, कंपनी की ओर से इलाज के लिए आवश्यक प्रयास नहीं किए गए। इतना ही नहीं, जब ईएसआइसी अस्पताल के अलावा अन्य अस्पताल में उपचार कराने की बात कही गई तो कंपनी ने इसके लिए भी सहयोग करने से इन्कार कर दिया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.