गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News : विजयनगर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ : लुटेरा घायल अवस्था में गिरफ्तार

गाजियाबाद | 07-May-2025 07:15 PM | 11 |
गाजियाबाद
लुटेरा घायल अवस्था में गिरफ्तार

गाजियाबाद: थाना विजयनगर पुलिस द्वारा आज डीपीएस फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर उक्त व्यक्ति ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिसमें बदमाश घायल हो गया। पकड़े गए घायल बदमाश की पहचान अमरजीत पुत्र नन्दकिशोर, निवासी मकान संख्या 944, ननकी चौक, लक्ष्मण वाली गली, थाना विजयनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई।

उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से ₹31,140 नगद, एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल (UP14FV5449) बरामद हुई। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

पूछताछ में अमरजीत ने खुलासा किया कि वह एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करता है और फिर उनसे राह चलते लोगों के पर्स, मोबाइल और चैन छीनकर फरार हो जाता है। उसने स्वीकार किया कि उसने रेलवे स्टेशन और सिद्धार्थ विहार क्षेत्र से भी चैन लूटी थी। आज भी वह इसी मंशा से क्षेत्र में घूम रहा था।

बरामद वस्तुएं:

  1. चोरी की मोटरसाइकिल - UP14FV5449

  2. एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा

  3. लूट से संबंधित ₹31,140 नकद

पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.