गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

नलकूप चालक तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन का तीसरा द्विवार्षिक चुनाव संपन्न : प्रांतीय अध्यक्ष श्री लल्लन जी की विशेष उपस्थिति रही

गाजियाबाद | 22-Feb-2025 06:27 PM | 10 |
गाजियाबाद
प्रांतीय अध्यक्ष श्री लल्लन जी की विशेष उपस्थिति रही

गाजियाबाद, 21 फरवरी 2025 – नलकूप चालक तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की खंडीय शाखा, नलकूप खंड गाजियाबाद का तीसरा द्विवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन आज नलकूप खंड परिसर गाजियाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री लल्लन जी की विशेष उपस्थिति रही।

चुनाव प्रक्रिया में खंडीय अध्यक्ष पद के लिए श्री सरयू प्रसाद जी, खंडीय मंत्री पद के लिए श्री विकास जी एवं खंडीय ऑडिटर पद के लिए श्री अजीत कुमार जी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पृथ्वी सिंह जी ने दिलाई।

इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री अजय कुमार, प्रांतीय प्रचार मंत्री श्री ललित वर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री चिरंजीलाल, मंडल अध्यक्ष श्री ब्रह्म प्रकाश सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती एवं कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

प्रांतीय प्रचार मंत्री श्री ललित वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा और सभी सदस्यों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने एवं समाधान सुनिश्चित करने का कार्य करेगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.