शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

बदमाशों द्वारा डीजल और पेट्रोल चोरी पेट्रोल पंप पर मारपीट कर आरोपी फरार

पेट्रोल पंप पर मारपीट कर आरोपी फरार
Ghaziabad Police

मसूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर चौकी इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात बदमाशों द्वारा डीजल और पेट्रोल चोरी करने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप रात के समय बंद था, लेकिन कुछ अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और पंप को स्वयं चालू कर दिया। इसके बाद, उन्होंने अपने साथ लाए गए केनों में डीजल और पेट्रोल भर लिया। जब पेट्रोल पंप कर्मचारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर मसूरी थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह लूट की वारदात नहीं है, बल्कि ईंधन चोरी और मारपीट का मामला है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है और जल्द ही इस घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

इस मामले पर सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी, श्री सिद्धार्थ गौतम ने कहा, "घटना की जांच जारी है, संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा और घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।"

पुलिस अब पेट्रोल पंप के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, जिससे आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज