गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

साइबर सेल थाना विजयनगर ने साइबर ठगी में ठगे गए ₹70,000 की राशि कराई वापस : पीड़ित ने जताया आभार

गाजियाबाद | 17-Apr-2025 11:05 PM | 11 |
गाजियाबाद
पीड़ित ने जताया आभार

गाजियाबाद: थाना विजयनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद की साइबर सेल टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए एक नागरिक को ₹70,000 की राशि वापस दिलाई है। यह कार्यवाही दिनांक 16 अप्रैल 2025 को पूर्ण की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक अंकित चौरसिया, निवासी के-164 रेलवे कॉलोनी, राहुल विहार, प्रताप विहार थाना विजयनगर, के साथ ऑनलाइन माध्यम से साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर सेल की टीम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए ठगी की गई राशि को होल्ड कराया।

लगातार प्रयास और बैंक से समन्वय के जरिए पुलिस टीम ने पूरे ₹70,000/- की धनराशि दिनांक 16.04.2025 को आवेदक को वापस दिलाई। इस सराहनीय कार्य के लिए अंकित चौरसिया ने स्वयं थाना विजयनगर पहुंचकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

यह सफलता साइबर अपराध के विरुद्ध कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा चलाए जा रहे प्रभावी अभियानों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। पुलिस द्वारा आम जनता को भी यह अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या लेनदेन से सतर्क रहें और ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.