शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

मुठभेड़ के बाद ATM फ्रॉड गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार एक बदमाश गोली लगने से घायल, अवैध हथियार, चोरी की बाइक, 25 ATM कार्ड और नकदी बरामद

एक बदमाश गोली लगने से घायल, अवैध हथियार, चोरी की बाइक, 25 ATM कार्ड और नकदी बरामद

गाज़ियाबाद। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के अंतर्गत महिला पुलिस टीम ने सोमवार सुबह एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर ATM फ्रॉड करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। इनमें से एक बदमाश जाहिद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा अभियुक्त इरशाद मौके पर ही दबोच लिया गया।

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की KTM बाइक, एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस, 25 ATM कार्ड तथा 5100 रुपये नगद बरामद किए हैं।

मुठभेड़ का घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम 29 सितंबर को सुबह करीब 6:30 बजे एबीईएस कॉलेज के सामने और चिपियाना अंडरपास पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की KTM बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों ने रुकने के बजाय फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने कच्चे रास्ते की ओर बाइक मोड़कर दोबारा गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जाहिद घायल हो गया। इरशाद को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने साथी मोबीन (निवासी पलवल, हरियाणा) के साथ कुछ दिन पहले क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एक बुजुर्ग का ATM बदलकर 1.50 लाख रुपये ठगे थे। इसके अलावा जाहिद ने बताया कि करीब छह महीने पहले दिल्ली से चोरी की गई KTM बाइक का वे उपयोग कर रहे थे।

अभियुक्तों ने जाली करंसी सप्लाई करने की बात भी स्वीकारी। जाहिद के खिलाफ पहले से ही राजद्रोह (धारा 124A IPC), गैंगस्टर एक्ट और जाली मुद्रा सप्लाई के मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

  1. मोहम्मद जाहिद, पुत्र मोहम्मद ताहिर, निवासी गली नं. 3 जाटवों का मोहल्ला, सोमबाजार, सेक्टर-45, थाना सेक्टर-39, जनपद गौतमबुद्धनगर। मूल निवासी – ग्राम कुकरौं अमारि, थाना दमधा, जनपद पुरनिया, बिहार। उम्र 33 वर्ष। (मुठभेड़ में घायल)

  2. मोहम्मद इरशाद, पुत्र मोहम्मद ताहिर, निवासी गली नं. 5, सरकारी स्कूल के पास, सेक्टर-27, थाना सेक्टर-39, जनपद गौतमबुद्धनगर। मूल निवासी – ग्राम वजीरगंज, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश। उम्र 25 वर्ष।

बरामदगी का विवरण

  • 01 अवैध तमंचा

  • 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस

  • 01 चोरी की KTM बाइक

  • 25 ATM कार्ड

  • 5100 रुपये नगद

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त जाहिद के खिलाफ अब तक ATM फ्रॉड के 8 मामले, गैंगस्टर एक्ट का 1 मामला, जाली करंसी और राजद्रोह (124A IPC) का मुकदमा दर्ज है। वहीं अभियुक्त इरशाद पर ATM फ्रॉड और चोरी के 2 मामले दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस जुटा रही है।

महिला पुलिस टीम की सराहना

इस कार्रवाई को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक की महिला पुलिस टीम ने अंजाम दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सफलता की सराहना की है और कहा है कि ATM फ्रॉड गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

घायल बदमाश जाहिद को उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज