शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

यूपी के सरकारी दफ्तरों में अब गाय के गोबर से बने पेंट से होगा रंग-रोगन CM योगी का बड़ा फैसला

CM योगी का बड़ा फैसला
gov

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सरकारी इमारतों की दीवारें अब रासायनिक पेंट से नहीं, बल्कि गाय के गोबर से बने प्राकृतिक पेंट से सजेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पशुपालन और दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश जारी करते हुए कहा कि सरकारी भवनों में अब जैविक पेंट का ही इस्तेमाल हो।

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि निराश्रित गोवंश संरक्षण केंद्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जाए। इन केंद्रों में मौजूद गोबर का उपयोग कर प्राकृतिक पेंट, जैविक खाद और अन्य गो-आधारित उत्पादों का निर्माण बढ़ाया जाए। उन्होंने ऐसे पेंट प्लांट्स की संख्या बढ़ाने के भी आदेश दिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिन गरीब परिवारों के पास पशुधन नहीं है, उन्हें ‘मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना’ के तहत गायें उपलब्ध कराई जाएं।

अधिकारियों के अनुसार, गोबर से तैयार प्राकृतिक पेंट पूरी तरह जैविक होता है। यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि दीवारों को एक देसी और सुंदर लुक भी देता है। इसमें रासायनिक तत्वों का इस्तेमाल नहीं होता, जिससे यह स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित और सस्ती भी होती है। इसके निर्माण में ऊर्जा की भी कम खपत होती है।

इस निर्णय से जहां सरकारी भवनों में स्वदेशी और पर्यावरण हितैषी उत्पादों का इस्तेमाल बढ़ेगा, वहीं गोवंश संरक्षण केंद्रों की आय भी बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज