शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News - नगर निगम में दूसरे दिन भी हंगामा हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ पार्षदों का धरना जारी, अफसरों पर लगाया तानाशाही का आरोप

हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ पार्षदों का धरना जारी, अफसरों पर लगाया तानाशाही का आरोप
Ghaziabad nagar nigam

गाजियाबाद। नगर निगम में हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ विरोध लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को शुरू हुआ धरना रविवार को और उग्र रूप ले चुका है। बड़ी संख्या में पार्षदों ने निगम कार्यालय की गैलरी पर कब्जा जमाकर जोरदार नारेबाजी की। उनका साफ कहना है कि जब तक हाउस टैक्स वृद्धि निरस्त करने की आधिकारिक कॉपी (मिनट्स) नहीं दी जाती, आंदोलन जारी रहेगा।

मामले की शुरुआत 30 जून को हुई बोर्ड बैठक से हुई थी, जिसमें महापौर सुनीता दयाल, सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और विधायक अजीत त्यागी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से टैक्स वृद्धि को निरस्त किया गया था। लेकिन इसके बावजूद नगर निगम अधिकारी पुराने फैसले के तहत हाउस टैक्स के नोटिस भेज रहे हैं, जिससे जनप्रतिनिधियों और नागरिकों में भारी रोष है।

धरने पर बैठे पार्षदों का कहना है कि अधिकारी जानबूझकर मिनट्स की कॉपी देने से बच रहे हैं। 4 जुलाई से अब तक कई बार अधिकारियों से मुलाकात की गई, लेकिन हर बार आश्वासन देकर बात टाली गई। इससे नाराज पार्षद अब निगम परिसर में ही डटे हुए हैं।

भाजपा पार्षदों ने अधिकारियों पर महापौर, सांसद और विधायकों की बात न मानने का आरोप लगाया है। इसे उन्होंने लोकतंत्र का अपमान बताया। इसके साथ ही विकास कार्यों पर भी रोक लगाए जाने से नाराजगी और बढ़ गई है।

धरने में नीरज गोयल, हिमांशु शर्मा, गौरव सोलंकी, कुसुम गोयल सहित 30 से अधिक पार्षद शामिल हैं। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और भी व्यापक होगा।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज