गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

बिहार चुनाव परिणाम : LJP रामविलास पदाधिकारियों में उत्सव का माहौल

गाजियाबाद | 16-Nov-2025 12:56 AM | 11 |
गाजियाबाद
LJP रामविलास पदाधिकारियों में उत्सव का माहौल

चुनाव परिणाम से पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्सव का माहौल -बिहार चुनाव के नतीजों से गदगद पदाधिकारी, प्रताप विहार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन 

बिहार चुनाव के नतीजों से लोकजन शक्ति पार्टी रामविलास के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्सव का माहौल है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। चुनावी नतीजों के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई दी। लोकजन शक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश महासचिव प्रदीप अरोरा ने बताया कि बिहार चुनाव के परिणाम में लोक जनशक्ति पार्टी के अभूतपूर्व सहयोग को देखते हुए महानगर के पदाधिकारियों और समर्थकों मे उत्सव का माहौल है। जीत का उत्सव मनाने के लिए महानगर अध्यक्ष अमित मदान और विधानसभा अध्यक्ष तुषार बंसल की ओर से प्रताप विहार मे एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। जिसमें काफी संख्या मे लोगों ने उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम मे प्रदेश महासचिव प्रदीप अरोरा और एसके झा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील दीक्षित मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रदेश महासचिव प्रदीप अरोरा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में बड़ी जीत है। जीत से पार्टी की छवि मे राष्ट्रीय स्तर पर चार चांद लग गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता का पार्टी को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.