गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad शहर में सड़क किनारे अवैध मजार बनाने वाले मौलवी पर कार्रवाई : मेयर ने दिए FIR दर्ज कराने के आदेश

गाजियाबाद | 05-Jul-2025 11:19 PM | 10 |
गाजियाबाद
मेयर ने दिए FIR दर्ज कराने के आदेश

शहर में एक बार फिर अवैध अतिक्रमण का मामला चर्चा का विषय बन गया है। एक मौलवी द्वारा सड़क किनारे सार्वजनिक भूमि पर मजार बनाने को लेकर नगर निगम और स्थानीय प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त मौलवी ने पहले भी इसी स्थान पर अतिक्रमण कर मजार बनाई थी, जिसे नगर निगम की टीम ने कुछ माह पूर्व हटवा दिया था। लेकिन इसके बावजूद मौलवी ने दोबारा उसी स्थान पर कब्जा कर मजार का निर्माण कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, जहां मेयर स्वयं स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। मौके पर प्रसाद चढ़ाने आए एक युवक को मौलवी ने बुरी तरह से झिड़कते हुए कहा, “ये कोई गुरुद्वारा नहीं है!” मौलवी का यह व्यवहार देख वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। मौलवी द्वारा दोबारा अतिक्रमण करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसी गतिविधियों को लेकर नगर निगम अधिकारियों ने सख्ती दिखाई।

मेयर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मौलवी के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि भविष्य में दोबारा इस स्थान पर अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई और अधिक सख्त होगी।

नगर निगम सूत्रों के अनुसार, यह ज़मीन सार्वजनिक उपयोग के लिए है और यहां किसी भी प्रकार की धार्मिक संरचना का निर्माण बिना अनुमति के अवैध माना जाएगा। मेयर ने कहा कि कानून सबके लिए समान है और धार्मिक पहचान के नाम पर जमीन पर कब्जा करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें मौलवी को अतिक्रमण करने और लोगों को डांटते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो को लेकर जनता में भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.