हापुड़ न्यूज़ : 10 या 11 अप्रैल को होगी ईद, शहर काजी ने की सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील
hapur sp
Spread the love

हापुड़ में रमजान के बाद चांद का दीदार होने पर 10 या 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। ऐसे में ईद को लेकर तैयारी तेज हो गई है। वहीं ईद की नमाज के समय का भी ऐलान कर दिया गया है। जिसके चलते सिटी में ईदगाह पर सुबह 7.45 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा होगी। जबकि नमाजियों की संख्या को देखते हुए शहर की 53 मस्जिदों में अलग-अलग समय पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है।

शहर काजी मुफ्ती मकसूद आलम ने बताया कि बुलंदशहर रोड स्थित ईदगाह के मैदान में बड़ी संख्या में नमाज करने के लिए लोग आते हैं। सभी लोग समय के अनुसार नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज मस्जिदों के अंदर ही अदा हो, सड़क पर नमाज अदा न हो।

इसके लिए ईदगाह के अलावा ज्यादा से ज्यादा मस्जिदों में नमाज अदा होगी। ईद उल फितर की नमाज सुबह 7.45 बजे ईदगाह के अंदर होगी। ईदगाह में नमाज पढ़ने आए लोगों से अपील है कि वाहनों का कम प्रयोग करें। वहीं पुलिस प्रशासन से अपील की है कि सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

मस्जिद समय

  • जामा मस्जिद 8 बजे
  • मक्का मस्जिद, मदरसा खादिमुल इस्लाम बड़ा मदरसा 8.15 बजे
  • मरकज मस्जिद 7 बजे
  • पुराना बाजार मस्जिद मदरसा रहमानिया 7.30 बजे
  • गढ़ गेट मस्जिद मदरसा फैजुल कुरआन 7.30 बजे
  • ईदगाह रोड मुगीसा मस्जिद 8 बजे
  • ईदगाह रोड फिरदौस मस्जिद 8 बजे
  • मस्जिद शाने मुहम्मदी 8 बजे
  • मजीदपुरा स्थित गुलजारे इब्राहिम मस्जिद 7 बजे
  • मजीदपुरा स्थित आयशा मस्जिद 7 बजे
  • मस्जिद सराय बसारत अली 7.30 बजे
  • गांधी विहार स्थित मस्जिद रशिदिया 7.15 बजे
  • गढ़ गेट स्थित मस्जिद हमजा 7.30 बजे
  • आवास विकास स्थित मस्जिद उस्माने गनी 7.30 बजे
  • चमरी स्थित मस्जिद 7.30 बजे
  • बुलंदशहर रोड फारुकी मस्जिद 7 बजे
  • आशियाना कॉलोनी आदिल मस्जिद 7.15 बजे
  • मजीदपुर रहमत मस्जिद 7.30 बजे
  • चैनापुरी जैनब मस्जिद 7.15 बजे
  • त्रिलोकीपुरम सितारा मस्जिद 6.45 बजे
  • कोटला सादात अक्शा मस्जिद 7 बजे
  • समर गार्डन फातमा मस्जिद 7 बजे।
  • बाजार वाली मस्जिद 6.45 बजे
  • अच्छेजा जामा मस्जिद 7.30 बजे
  • पीरबाऊदीन अबुबकर मस्जिद 7.15 बजे
  • कोटला सादात बिलाल मस्जिद 7 बजे
  • मजीदपुरा फातिमा मस्जिद 7.30बजे
  • फूलगढ़ी शरीफिया मस्जिद 7.15 बजे
  • शाहविलायत मस्जिद 6.45 बजे
  • एक मीनार मस्जिद 7.30 बजे
  • फूलगढ़ी सकीना मस्जिद 7.15 बजे
  • सामिया गार्डन नूर मस्जिद 7.30 बजे
  • कमेला रोड उमर मस्जिद 6.45 बजे
  • कोठी गेट गंज वाली मस्जिद 7.30 बजे
  • मजीदपुरा मदनी मस्जिद 7.15 बजे
  • जामन वाली मस्जिद 7.15 बजे
  • हीरा मस्जिद 7.30 बजे
  • धुनों का चौक अल्लाह बख्श मस्जिद 7.30 बजे
  • रफीकनगर अमीर मुआविया मस्जिद 7 बजे
  • रफीकनगर जुबैदा मस्जिद 7 बजे
  • गोल मार्केट मोती मस्जिद 7.30 बजे
  • नबी करीम शकर कुई मस्जिद 7.15 बजे
  • किला कोना काली मस्जिद 7.30 बजे
  • ईदगाह रोड जैनब मस्जिद 7.15 बजे
  • करीमपुरा मस्जिद 7.45 बजे
  • मजीदपुरा कुबा मस्जिद 7.15 बजे
  • मदीना मस्जिद 7 बजे
  • दिल्ली गेट जन्नत मस्जिद 7.30 बजे
  • पुरानी चुंगी चमन मस्जिद 7 बजे
  • पुराना बाजार अल्ली खां मस्जिद 7 बजे
  • करीमपुरा मुस्तफा मस्जिद 7 बजे
  • मोती कॉलोनी नईम मस्जिद 7.15 बजे

Spread the love