गाजियाबाद न्यूज़ : गाजियाबाद का दौरा करेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
गाजियाबाद bjp office
Spread the love

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गाजियाबाद में रहेंगे। वे सुबह करीब साढ़े 11 बजे भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में रामलीला मैदान घंटाघर में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आदि मौजूद रहेंगे। चुनावी सभा के बाद अतुल गर्ग नामांकन करने कलक्ट्रेट जाएंगे। नामांकन और चुनावी सभा के बहाने भाजपा प्रत्याशी ने शक्ति प्रदर्शन की बड़ी तैयारी की है। रक्षा मंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

गाजियाबाद  bjp office

राजनाथ सिंह के चुनाव संयोजक रहे हैं अतुल गर्ग
साल-2009 में राजनाथ सिंह गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते थे। उस वक्त उनके मुख्य चुनाव संयोजक अतुल गर्ग ही थे। चुनाव में बेहतर प्रबंधन का अतुल गर्ग को इनाम मिला और राजनाथ सिंह के जीतने के कुछ दिन बाद ही उन्हें भाजपा निवेशक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया गया। इस दौरान अतुल गर्ग भाजपा और आरएसएस के शीर्ष नेतृत्व के करीब होते चले गए।

साल-2012 में ही भाजपा ने अतुल गर्ग को गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बना दिया। हालांकि वे इस चुनाव में बसपा के सुरेश बंसल से हार गए। हार के बावजूद भाजपा ने अतुल पर भरोसा जमाया और 2017 में फिर से टिकट दिया। अतुल गर्ग 2017 और 2022 दोनों के विधानसभा चुनाव जीते। अतुल गर्ग की राजनाथ सिंह से करीबियां हैं। इसी वजह से अतुल गर्ग के नामांकन की सभा में राजनाथ सिंह गाजियाबाद आ रहे हैं।

छह अप्रैल को नरेंद्र मोदी का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को गाजियाबाद में रोड शो करेंगे। ये रोड शो शाम 4 बजे मालीवाड़ा चौक से चौधरी मोड़ तक रहेगा। इस दिन भाजपा का स्थापना दिवस भी है। स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री के दो कार्यक्रम रखे गए हैं। पहले वे सहारनपुर में सभा को संबोधित करेंगे। फिर रोड शो करने गाजियाबाद आएंगे।


Spread the love

By LALIT SHARMA

मैंने पंजाब केसरी से पत्रकारिता की शुरुआत की थी, जहां मैंने करीब एक साल कार्य किया। इसके बाद नवोदय टाइम्स के लिए मेरठ ग़ज़िआबाद और नॉएडा । मेने पत्रकारिता में जंतर मंतर पर कई बड़े धरना प्रदर्शन कवर किए। इसके बाद 2021 में मेने ग़ज़िआबाद से PHM NEWSPAPER की शुरुवात की । मेने 2020 में लॉकडाउन से लेकर किसान आंदोलन तक की कवरेज की और अभी आगे का सफर जारी है