बुलंदशहर न्यूज़ : वोटिंग खत्म, 56.41% मतदान: बीजेपी और बसपा में टक्कर
बुलंदशहर के डीएवी डिग्री कॉलेज मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई
Spread the love

बुलंदशहर में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। 6 बजे तक 56.41% मतदान हुआ है। जिले के 18 लाख 40 हजार मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। इनमें 9 लाख 50 हजार पुरुष और 8 लाख 90 हजार महिला वोटर्स हैं। इस सीट पर बीजेपी ने डॉ भोला सिंह को उतारा है। भोला सिंह यहां से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं, उन्हें इस बार हैट्रिक की आस है।

वहीं गठबंधन से कांग्रेस के शिवराम वाल्मीकि चुनावी मैदान में है। बसपा ने नगीना से सांसद गिरीश चंद्र जाटव को टिकट दिया है। जिले में कुल 756 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 188 संवेदनशील और 112 अतिसंवदेनशील मतदान केंद्र हैं। जिनको लेकर प्रशासन अलर्ट है।

मतदान केंद्र पर बाहर झड़प
बुलंदशहर के डीएवी डिग्री कॉलेज मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई है। पुलिसकर्मियों ने पांच भाजपा कार्यकर्ता और 7 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। मौके पर एसएसपी श्लोक कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए है। मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह मतदान से पहले भगवान की शरण में पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह ने पूजा अर्चना की। हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना की। भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह मंदिर में पूजा अर्चना कर सीधा मतदान करने पहुंचेगे।

बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र के गांव सुलैला में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह ने कहा, सुलैला–जलालपुर मार्ग पिछले 15 साल से जर्जर है। जनप्रतिनिधियों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इसलिए ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का फैसला लिया है। इस गांव में अभी तक कोई वोट नहीं पड़ सका है।

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प
मतदान केंद्र बुलंदशहर का डीएवी डिग्री कॉलेज में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई है। पुलिसकर्मियों ने पांच भाजपा कार्यकर्ता और 7 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। मौके पर एसएसपी श्लोक कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए है। मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

बुलंदशहर के डीएवी डिग्री कॉलेज मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई

डीएम एसपी ने किया मतदान
लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर सीट के लिए आज हो रहे मतदान के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने डायट परिसर में बनाए गए बूथ पर मतदान किया। मतदान के उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने जनपद के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोक तंत्र के इस त्योहार में अपना वोट जरूर करें।


Spread the love

By LALIT SHARMA

मैंने पंजाब केसरी से पत्रकारिता की शुरुआत की थी, जहां मैंने करीब एक साल कार्य किया। इसके बाद नवोदय टाइम्स के लिए मेरठ ग़ज़िआबाद और नॉएडा । मेने पत्रकारिता में जंतर मंतर पर कई बड़े धरना प्रदर्शन कवर किए। इसके बाद 2021 में मेने ग़ज़िआबाद से PHM NEWSPAPER की शुरुवात की । मेने 2020 में लॉकडाउन से लेकर किसान आंदोलन तक की कवरेज की और अभी आगे का सफर जारी है