बाराबंकी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बाराबंकी
🚨 Breaking News | बाराबंकी

बेलहरा और छेदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, सैकड़ों मरीजों का इलाज : बेलहरा में 210 और छेदा में 135 मरीजों की जांच, आयुष्मान कार्ड वितरित, डेंगू-मलेरिया व टीबी की स्क्रीनिंग

बाराबंकी | 26-Aug-2025 09:04 AM | 182 |
बाराबंकी
बेलहरा में 210 और छेदा में 135 मरीजों की जांच, आयुष्मान कार्ड वितरित, डेंगू-मलेरिया व टीबी की स्क्रीनिंग

जनपद बाराबंकी तहसील फतेहपुर के बेलहरा और छेदा क्षेत्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैकड़ों मरीजों की जांच की और उन्हें मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराईं। मेले में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए।

मेले में डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी संक्रामक बीमारियों की जांच के लिए रक्त नमूने लिए गए। इसके साथ ही टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, ताकि समय रहते रोग की पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके।

बेलहरा पीएचसी में 210 मरीजों का इलाज

बेलहरा नगर पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। दोपहर 3 बजे तक यहां 210 मरीजों की जांच कर उनका इलाज किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि गर्मी और बरसात के मौसम में त्वचा संबंधी समस्याएं अधिक देखने को मिल रही हैं। खुले में सोने के कारण बच्चे और बुजुर्ग बुखार, खांसी और सर्दी-जुकाम से पीड़ित होकर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को मच्छरों से बचाव और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

छेदा पीएचसी में 135 मरीजों की जांच

वहीं छेदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. धर्मेंद्र की देखरेख में दोपहर 3 बजे तक कुल 135 मरीजों की जांच की गई। यहां बुखार और पेट से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा कुछ मरीजों को सांस संबंधी तकलीफें भी पाई गईं।

लोगों ने की सराहना

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेला की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन से उन्हें गांव के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। आयुष्मान कार्ड वितरण और मुफ्त दवाइयों की सुविधा से गरीब तबके के लोगों को विशेष लाभ हुआ है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.