थाना विजयनगर न्यूज़ : ऑटो चालक ने की लूटपाट, बाद में व्यक्ति मिला मृत अवस्था में

थाना विजयनगर | थाना विजयनगर में एक सूचना प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि उनके पिता NH-9 पर मृत अवस्था में मिले थे, उनके साथ लूट की गयी और उसके बाद वो मृत अवस्था में मिले थे | जिसके बाद थाना विजय नगर पुलिस द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर उच्च अधिकारियो के दिशा निर्देश में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना के बारे में अधिक जानकारी की जिसके बाद यह सामने आया कि जो मृतक थे वह नोएडा से लाल कुआँ की तरफ ऑटो रिक्शा में अकेले आ रहे थे, इसका फायदा उठाकर ऑटो चालक ने उनके साथ लूट की और उन्हें रास्ते में अकेला छोड़ दिया, जिसके बाद वह मृत अवस्था में मिले थे |

पुलिस द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में विषय में अधिक जानकारी कर के अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है |

 

वीडियो बाइट ~ एसीपी कोतवाली