आनंदनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / आनंदनगर
🚨 Breaking News | आनंदनगर

आनंद नगर में चोरों का आतंक, प्रतिष्ठित व्यापारी के बंद मकान को बनाया निशाना : वार्ड नंबर 12 अटल नगर मैन रोड स्थित अंकित ट्रेडर्स में चोरी, कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर

आनंदनगर | 12-Jan-2026 08:36 AM | 489 |
आनंदनगर
वार्ड नंबर 12 अटल नगर मैन रोड स्थित अंकित ट्रेडर्स में चोरी, कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर

आनंद नगर कस्बे में इन दिनों चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला नगर के वार्ड नंबर 12 अटल नगर मैन रोड का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने प्रतिष्ठित व्यापारी बजरंग लाल अग्रवाल के बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान में स्थित अंकित ट्रेडर्स से चोर कुछ कीमती सामान चुराकर फरार हो गए।

इस चोरी की जानकारी दोपहर के समय व्यापारी बजरंग लाल अग्रवाल के पुत्र अंकित अग्रवाल को हुई। जैसे ही उन्होंने मकान का ताला खुला देखा, अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मकान के अंदर अलमारियों और कमरों में सामान फैला हुआ मिला, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने काफी समय तक आराम से चोरी की है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर कितने कीमती सामान पर हाथ साफ कर ले गए हैं, लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि नुकसान काफी अधिक हो सकता है।

बताया जा रहा है कि बजरंग लाल अग्रवाल का परिवार यहां स्थायी रूप से नहीं रहता था। हाल ही में वे अपने नए मकान में शिफ्ट हुए थे और पुराना मकान बंद पड़ा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। अभी पूरा सामान नए मकान में शिफ्ट नहीं हो पाया था, जिससे घर में कुछ कीमती वस्तुएं मौजूद थीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से आनंद नगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके बावजूद चोरों के हौसले कम नहीं हो रहे हैं। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से नगरवासियों में डर और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पीड़ित परिवार द्वारा तहरीर दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। नगरवासियों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा कर चोरों पर कार्रवाई करेगी, ताकि आनंद नगर में फिर से सुरक्षा का माहौल बन सके।

अन्य खबरें

आनंदनगर दक्षिणी बाईपास पर ओवरलोड ट्रक का आतंक, सर्विस रोड पर फंसा ट्रक बना जाम और हादसों का कारण : ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई न होने से उठे सवाल, ट्रक चालक–मालिक बेख़ौफ़, पुलिस व ट्रैफिक प्रशासन की भूमिका पर सवालिया निशान

आनंदनगर न्यूज़

आनंदनगर की ऐतिहासिक धरती पर पंकज चौधरी का प्रथम आगमन, जनसैलाब ने किया भव्य स्वागत : नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फरेंदा विधानसभा पहुंचने पर गूंजे ‘पंकज चौधरी जिंदाबाद’ के नारे

आनंदनगर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.