सुंदरगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सुंदरगढ़
🚨 Breaking News | सुंदरगढ़

राजगांगपुर न्यूज़ : अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

सुंदरगढ़ | 20-Aug-2025 07:15 AM | 45 |
सुंदरगढ़
अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

राजगांगपुर।  शहर में लंबे समय से चल रहे अवैध स्क्रैप (कांटा) कारोबार पर आखिरकार पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इस कारोबार के कारण चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही थी, क्योंकि चोरी का सामान सीधे इन्हीं कारोबारियों के पास पहुँचता था।

नए थाना प्रभारी विजय कुमार दास ने पदभार संभालते ही इस अवैध धंधे पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाते हुए अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की और तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस की कार्रवाई में बरामद स्क्रैप

  • भाटापाड़ा स्थित कारोबारी एमडी फारूक (59) के गोदाम से 430 किलो स्क्रैप

  • निर्वाण कॉलोनी निवासी एमडी आजाद (54) के गोदाम से 380 किलो स्क्रैप

  • दिलावरगंज निवासी एमडी इसराद (57) के गोदाम से 500 किलो स्क्रैप

पुलिस ने बताया कि यह स्क्रैप चोरी की घटनाओं से जुड़ा हो सकता है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

चोरी और नशे से कनेक्शन

सूत्रों के अनुसार, यह कारोबार चोरी और नशे के बीच का एक बड़ा लिंक बन चुका है। क्षेत्र के कई चोर, जो नशे (ड्रग्स और टर्की) के आदी हैं, चोरी का सामान कम दामों में इन कारोबारियों को बेचते थे। बाद में यही कारोबारी उस माल को ऊँचे दामों पर मार्केट में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। इसी वजह से इलाके में चोरी और नशे की घटनाएँ बढ़ रही थीं।

पुलिस का सख्त रुख

थाना प्रभारी विजय कुमार दास ने स्पष्ट कहा है कि शहर में अवैध कांटा कारोबार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस आगे भी लगातार छापेमारी कर ऐसे कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत की भावना है। आम जनता का कहना है कि अगर ऐसे अवैध धंधों पर लगाम लगाई जाए तो न केवल चोरी की घटनाएँ कम होंगी बल्कि नशे की समस्या पर भी काबू पाया जा सकेगा।

अन्य खबरें

ओडिशा की पहली सादरी भाषा फ़िल्म लोकल हीरो : प्रेम, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर : सुंदरगढ़ और रांची में हुई शूटिंग, 50 लाख की लागत से बनी; जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी फ़िल्म

सुंदरगढ़ न्यूज़

राजगांगपुर में महिला से बैग छीनने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार : पुलिस ने रानीबंध बाईपास से पकड़ा, ₹25,500 नकद और मोबाइल फोन बरामद

सुंदरगढ़ न्यूज़

झारसुगुड़ा में प्रधानमंत्री के प्रवास से पहले राजगांगपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में : पीएम मोदी के झारसुगुड़ा प्रवास से पहले राजगांगपुर पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को थाने में बैठाया, कारण स्पष्ट नहीं

सुंदरगढ़ न्यूज़

राजगांगपुर डाकबंगला में 58 वर्षीय कर्मचारी की निर्मम हत्या, आरोपी सुखराम ओराम को पुलिस ने दबोचा : सुंदरगढ़ ज़िले के राजगांगपुर पूर्त विभाग डाकबंगला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मंगुलु किसान की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी सुखराम ओराम को पुलिस ने दबोचा

सुंदरगढ़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.