सुंदरगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सुंदरगढ़
🚨 Breaking News | सुंदरगढ़

राजगांगपुर डाकबंगला में 58 वर्षीय कर्मचारी की निर्मम हत्या, आरोपी सुखराम ओराम को पुलिस ने दबोचा : सुंदरगढ़ ज़िले के राजगांगपुर पूर्त विभाग डाकबंगला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मंगुलु किसान की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी सुखराम ओराम को पुलिस ने दबोचा

सुंदरगढ़ | 19-Aug-2025 11:10 AM | 45 |
सुंदरगढ़
सुंदरगढ़ ज़िले के राजगांगपुर पूर्त विभाग डाकबंगला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मंगुलु किसान की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी सुखराम ओराम को पुलिस ने दबोचा

राजगांगपुर पूर्त विभाग डाकबंगला में 58 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की निर्मम हत्या

सुंदरगढ़ जिला, 18/8/25, मंगलवार
राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित पूर्त विभाग डाकबंगला में मंगलवार को 58 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, लगभग सुबह 11 बजे, अज्ञात मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने अचानक हमला कर डाकबंगला में कार्यरत चौकीदार मंगुलु किसान, निवासी कंटीआमुरा, बड़ा गाँव थाना, की पीठ पर धारदार हथियार से वार कर दिया। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हमलावर को घेराबंदी कर काबू में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान सुखराम ओराम (33 वर्ष), पिता सोना ओराम, ग्राम टोटो, थाना चंद्रा, जिला लोहरदगा (झारखंड) के रूप में की है। आरोपी को केस नं. 431/25, धारा 103(1) BNS के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक मंगुलु किसान के परिजन मौके पर पहुँच गए।

मृतक की तीन बेटियों ने बताया कि हत्यारे को वे नहीं पहचानते। हालांकि, छोटी बेटी कुमारी शूरबी किसान और दामाद राजेश कुमार बाग ने संदेह जताते हुए कहा कि मृतक के भतीजे निवास किसान और सागर किसान से जमीन विवाद को लेकर पिछले 15 दिनों से झगड़ा चल रहा था। इसी दौरान मृतक को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

(सुनिए कुमारी शूरबी का बयान)
 

अन्य खबरें

ओडिशा की पहली सादरी भाषा फ़िल्म लोकल हीरो : प्रेम, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर : सुंदरगढ़ और रांची में हुई शूटिंग, 50 लाख की लागत से बनी; जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी फ़िल्म

सुंदरगढ़ न्यूज़

राजगांगपुर में महिला से बैग छीनने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार : पुलिस ने रानीबंध बाईपास से पकड़ा, ₹25,500 नकद और मोबाइल फोन बरामद

सुंदरगढ़ न्यूज़

झारसुगुड़ा में प्रधानमंत्री के प्रवास से पहले राजगांगपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में : पीएम मोदी के झारसुगुड़ा प्रवास से पहले राजगांगपुर पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को थाने में बैठाया, कारण स्पष्ट नहीं

सुंदरगढ़ न्यूज़

राजगांगपुर न्यूज़ : अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

सुंदरगढ़ न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.