शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
सुंदरगढ़ न्यूज़

ओडिशा की पहली सादरी भाषा फ़िल्म लोकल हीरो : प्रेम, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर सुंदरगढ़ और रांची में हुई शूटिंग, 50 लाख की लागत से बनी; जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी फ़िल्म

सुंदरगढ़ और रांची में हुई शूटिंग, 50 लाख की लागत से बनी; जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी फ़िल्म
प्रेम, एक्शन और कॉमेडी

राजगांगपुर 

जाटे स्टाइल फ़िल्म्स द्वारा निर्मित पहली सादरी भाषा की फ़िल्म लोकल हीरो लोगों के बीच काफ़ी चर्चा में है। ओडिशा के सुंदरगढ़ और झारखंड के रांची क्षेत्र में शूट हुई यह फ़िल्म अब रिलीज़ के अंतिम चरण में पहुँच चुकी है।

प्रेम, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर लोकल हीरो में आदिवासियों के जल, जंगल और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। फ़िल्म में दिखाया गया है कि किस तरह उद्योगपति आदिवासियों को धोखे से उनका हक़ छीना जाता है और वे अपने अधिकारों से अनजान रह जाते हैं। साथ ही कला और प्रतिभा को आगे बढ़ाने का संदेश भी इसमें दिया गया है।

करीब 50 लाख रुपये की लागत से बनी यह फ़िल्म 2 घंटे 21 मिनट की है। इसमें राजस्थान की अभिनेत्री के साथ-साथ सुंदरगढ़, मुंबई, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई कलाकारों ने अभिनय किया है। निर्माता अनिल जाटे ने फ़िल्म की सफलता को लेकर काफ़ी उम्मीद जताई है।

हाल ही में एक स्थानीय होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर लोकल हीरो टीम ने मीडिया से बातचीत की। इसमें फ़िल्म के हीरो स्वीकार मुंडारी, निर्माता अनिल जाटे और मैनेजर समेत कई लोग मौजूद थे। यह स्वीकार मुंडारी की दूसरी फ़िल्म है।

फ़िल्म को फिलहाल यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया है और बहुत जल्द सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित किया जाएगा। निर्माता का कहना है कि इसे ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम में रिलीज़ करने की योजना है।

 

 

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी के झारसुगुड़ा प्रवास से पहले राजगांगपुर पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को थाने में बैठाया, कारण स्पष्ट नहीं
सुंदरगढ़ ज़िले के राजगांगपुर पूर्त विभाग डाकबंगला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मंगुलु किसान की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी सुखराम ओराम को पुलिस ने दबोचा
16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;

अन्य खबरें

मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज