शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
सुंदरगढ़ न्यूज़

झारसुगुड़ा में प्रधानमंत्री के प्रवास से पहले राजगांगपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में पीएम मोदी के झारसुगुड़ा प्रवास से पहले राजगांगपुर पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को थाने में बैठाया, कारण स्पष्ट नहीं

पीएम मोदी के झारसुगुड़ा प्रवास से पहले राजगांगपुर पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को थाने में बैठाया, कारण स्पष्ट नहीं
jharsuguda

सुंदरगढ़/राजगांगपुर।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारसुगुड़ा जिले में प्रवास निर्धारित है, जहाँ वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। झारसुगुड़ा, राजगांगपुर से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसी प्रवास को देखते हुए राजगांगपुर पुलिस ने कांग्रेस के कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को थाने में बैठा लिया है।

सूत्रों के अनुसार, जिन कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों को राजगांगपुर थाने में बैठाया गया है, उनमें शामिल हैं:

देवरंजन विनोद (टाउन प्रेसिडेंट, विधायक प्रतिनिधि)

एम.डी. आसिफ़ राजा (ज़िला यूथ प्रेसिडेंट)

सुधीर टांटी (असेंबली यूथ प्रेसिडेंट)

सुरेश बारिक (पीसीसी सदस्य)

जय प्रकाश बाड़ी (स्टेट जनरल सेक्रेटरी)

शंभु सिंह

शशि भूषण चौरसिया

सुधांशु साहू


पुलिस का कदम और कारण

हालाँकि, पुलिस प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई का अब तक कोई स्पष्ट कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनज़र शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन की संभावना को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

कांग्रेस की नाराज़गी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थाने में बैठाए जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कोशिश कर रही है। पार्टी का कहना है कि विपक्ष की आवाज़ उठाने के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए झारसुगुड़ा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। हज़ारों की संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। वहीं, राजगांगपुर में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने से यह साफ संकेत मिलता है कि प्रशासन किसी भी विरोध की संभावना को पहले ही खत्म कर देना चाहता है।

यह भी पढ़ें

सुंदरगढ़ और रांची में हुई शूटिंग, 50 लाख की लागत से बनी; जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी फ़िल्म
सुंदरगढ़ ज़िले के राजगांगपुर पूर्त विभाग डाकबंगला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मंगुलु किसान की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी सुखराम ओराम को पुलिस ने दबोचा
16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;

अन्य खबरें

मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज