सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Rajasthan : स्वरूपगंज में रेलवे जंक्शन की मांग पर पूर्ण बंद | सर्व समाज रैली और ज्ञापन

सिरोही | 23-Dec-2025 02:06 AM | 317 |
सिरोही
स्वरूपगंज में रेलवे जंक्शन की मांग पर पूर्ण बंद | सर्व समाज रैली और ज्ञापन

रिपोर्ट अनीश मेमन स्वरूपगंज 

PHM न्यूज 

रेलवे जंक्शन की मांग पर स्वरूपगंज रहा पूर्णतः बंद

सर्व समाज की विशाल रैली, रेल मंत्री के नाम भावरी नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सिरोही। पिंडवाड़ा। रेलवे जंक्शन की वर्षों पुरानी एवं बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर स्वरूपगंज कस्बे में जनआंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को स्वरूपगंज कस्बा एक बार फिर पूर्णतः बंद रहा। बंद को सर्व समाज, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न जन संगठनों का पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके चलते संपूर्ण कस्बे में बाजार बंद रहा।

आंदोलन के तहत कस्बे में सर्व समाज की विशाल रैली निकाली गई। रैली में व्यापारी वर्ग, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, युवा वर्ग तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली के दौरान "जय मुनिराज" एवं "भारत माता की जय" के नारे गूंजते रहे और रेलवे जंक्शन की मांग के समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन किया गया।

रैली का समापन नायब तहसीलदार के माध्यम से रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने के साथ हुआ। ज्ञापन में स्वरूपगंज को शीघ्र रेलवे जंक्शन घोषित कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उक्त मांग को संबंधित विभाग एवं उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया जाएगा।

इस जनआंदोलन में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस समिति सचिव इंदर सिंह देवड़ा, जिला कांग्रेस समिति महासचिव हामिद कुरैशी, भारतीय जनता पार्टी नेता भुवनेश राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य पवन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अरविंद देवड़ा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित रहा। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस बल पूरी तरह सतर्क एवं तैनात रहा।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रेलवे जंक्शन की स्थापना से स्वरूपगंज सहित पूरे क्षेत्र के व्यापार, उद्योग, रोजगार के अवसरों एवं आवागमन व्यवस्था को नई गति मिलेगी।

अन्य खबरें

जनभावना का सम्मान : माउंट आबू अब कहलाएगा आबूराज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

सिरोही न्यूज़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, : राहुल कुमार रावल बने KKC के कार्यकारी युवा संगठन महासचिव

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बने गुलमुल्लाह खान : राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सिरोही न्यूज़

जनगणना 2027: सिरोही में अधिकारियों ने की स्वगणना : आमजन से सहयोग की अपील

सिरोही न्यूज़

सिरोही HPV वैक्सीनेशन अभियान में तीसरे स्थान पर : 683 बालिकाओं को लगा टीका

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा सिरोही : उडवारिया टोल प्लाजा पर टीकाराम जूली का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी

सिरोही न्यूज़

वोलकम चौराहा पिंडवाड़ा में ब्रेकर की मांग : बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

सिरोही न्यूज़

माउंट आबू में परवीन बानो का दबदबा कायम : दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi : नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.