शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
सिरोही न्यूज़

सिरोही नगर परिषद समाचार स्वायत शासन संयुक्त निदेशक श्री चन्द ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण

स्वायत शासन संयुक्त निदेशक श्री चन्द ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण
sirohi-shahri-seva-shivir-nireshan-shri-chand

स्वायत शासन संयुक्त निदेशक श्री चन्द ने किया शिविर का निरीक्षण सिरोही, 13 अक्टूबर। नगर परिषद सिरोही द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर में श्री चन्द संयुक्त निदेशक स्वायत शासन विभाग द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना तथा संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में आयुक्त शिवपाल सिंह ने बताया कि शिविर में आने वाली समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है और अन्य विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं का भी मौके पर ही लाभार्थियों को लाभ देकर लाभान्वित किया जा रहा है। सोमवार को शिविर में श्री चन्द और आयुक्त शिवपाल सिंह ने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजना पीएम स्वनिधि के तहत चेक वितरण किया ओर मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 3 पट्टे वितरण किए साथ ही शिविर में भवन निर्माण स्वीकृति व 18 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में गोपाल माली, आरओ भवरा राम, सहायक अभियंता पंकज गुर्जर, राजस्व निरीक्षक सुशील कुमार पुरोहित, कनिष्ठ अभियंता पंकज कंसारा, जिला परियोजना प्रबंधक ओम सिंह, योजना प्रभारी हनुमान शर्मा आदि उपस्थित थे। प्रधानमंत्री आत्म निर्भर योजना पीएम स्वनिधि योजना के तहत सोमवार को लाभार्थी छगनलाल को 15 हजार रूपये का ऋण पंजाब नेशनल बैंक सिरोही से स्वीकृत एवं वितरित किया गया। इस पर प्रार्थी ने प्रशासन एवं सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें

बिजली की केबल चोरी, मोटर चोरी करने का भी प्रयास; सरपंच महावीर सिंह राणावत ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की
पत्रकार एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग पर चर्चा हुई।

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*