सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Today sirohi-hindi-News Rajasthan : जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सिरोही | 14-Dec-2025 10:56 AM | 317 |
सिरोही
जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सिरोही 13 दिसम्बर। प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ,परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः अहिंसा सर्कल,सिरोही से हुआ, जहां जिला कलक्टर अल्पा चौधरी ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा दिलाई। इसके पश्चात उन्होंने सड़क सुरक्षा सारथी रथ के साथ बाइक एवं ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान “सीट बेल्ट लगाएं, जीवन बचाएं”, “वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें”, “सड़क सुरक्षा नियमों का करें सम्मान” जैसे संदेशों वाली तख्तियां लेकर आमजन को जागरूक किया गया। 

जिला कलक्टर अल्पा चौधरी ने सड़क सुरक्षा नियमों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ‘राहवीर योजना’ की जानकारी दी तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में आमजन की भागीदारी पर जोर दिया। इस अवसर पर परिवहन अधिकारी अक्षमिता राठौड़ ने बताया कि यह सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान 25 दिसम्बर तक चलेगा,जिसमें परिवहन विभाग के सुरक्षा प्रहरी, वॉलंटियर्स एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से जन-जागरूकता अभियान संचालित करेंगे। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. राजेश गोयल,सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रमेश चन्द्र बराड़ा,उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, तहसीलदार जगदीश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुकेश चौधरी,सिरोही कोतवाल कैलाश दान,परिवहन निरीक्षक विनीत चौहान एवं मनीष खत्री,सहायक प्रोग्रामर राजूराम, यातायात प्रभारी राजेश रावल,परिवहन विभाग के प्रेमसिंह, नीरव मीणा,प्रवेश कुमार सहित पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

जनभावना का सम्मान : माउंट आबू अब कहलाएगा आबूराज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

सिरोही न्यूज़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, : राहुल कुमार रावल बने KKC के कार्यकारी युवा संगठन महासचिव

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बने गुलमुल्लाह खान : राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सिरोही न्यूज़

जनगणना 2027: सिरोही में अधिकारियों ने की स्वगणना : आमजन से सहयोग की अपील

सिरोही न्यूज़

सिरोही HPV वैक्सीनेशन अभियान में तीसरे स्थान पर : 683 बालिकाओं को लगा टीका

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा सिरोही : उडवारिया टोल प्लाजा पर टीकाराम जूली का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी

सिरोही न्यूज़

वोलकम चौराहा पिंडवाड़ा में ब्रेकर की मांग : बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

सिरोही न्यूज़

माउंट आबू में परवीन बानो का दबदबा कायम : दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi : नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.