सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

सिरोही में नई बस सेवाओं का शुभारम्भ : ओटाराम देवासी ने दिखाई हरी झंडी

सिरोही | 02-Apr-2026 03:34 PM | 317 |
सिरोही
ओटाराम देवासी ने दिखाई हरी झंडी

हरी झंडी दिखाकर बस सेवाओं का शुभारम्भ

सिरोही। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने बुधवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) सिरोही आगार द्वारा संचालित नई बस सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। सिरोही आगार क्षेत्र के निवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा लंबे समय से व्यापारिक एवं धार्मिक स्थलों के लिए बस संचालन की मांग की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन सत्र 2026 में मुख्यालय स्तर से आगार को कुल 12 अनुबंधित वाहन आवंटित किए गए, जिनमें 7 सेमी डिलक्स स्टार लाइन तथा 5 सुपर एक्सप्रेस श्रेणी की बसें शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुपर एक्सप्रेस श्रेणी की 5 बसें आगार को प्राप्त हो चुकी हैं। इन बसों का विधिवत शुभारम्भ राज्य मंत्री ओटाराम देवासी एवं जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित द्वारा किया गया। इस अवसर पर विरेन्द्र सिंह चौहान, ताराराम माली, बाबुसिंह, मुख्य प्रबंधक यशवंतराज सिंघाडिया, डीएसपी मुकेश चौधरी तथा तहसीलदार जगदीश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

जनभावना का सम्मान : माउंट आबू अब कहलाएगा आबूराज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

सिरोही न्यूज़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, : राहुल कुमार रावल बने KKC के कार्यकारी युवा संगठन महासचिव

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बने गुलमुल्लाह खान : राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सिरोही न्यूज़

जनगणना 2027: सिरोही में अधिकारियों ने की स्वगणना : आमजन से सहयोग की अपील

सिरोही न्यूज़

सिरोही HPV वैक्सीनेशन अभियान में तीसरे स्थान पर : 683 बालिकाओं को लगा टीका

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा सिरोही : उडवारिया टोल प्लाजा पर टीकाराम जूली का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी

सिरोही न्यूज़

वोलकम चौराहा पिंडवाड़ा में ब्रेकर की मांग : बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

सिरोही न्यूज़

माउंट आबू में परवीन बानो का दबदबा कायम : दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi : नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.