सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की 31वीं बैठक आयोजित : कलेक्टर अल्पा चौधरी ने दिए निर्देश – सिरोही

सिरोही | 06-Mar-2026 06:20 PM | 317 |
सिरोही
कलेक्टर अल्पा चौधरी ने दिए निर्देश – सिरोही

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की 31वीं मासिक बैठक आयोजित

सिरोही । जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की 31वीं मासिक बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई तथा जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष बचे जल कनेक्शनों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए और सभी अभियंता अपने-अपने कार्यक्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान जिन सड़कों को क्षति पहुंचती है, उन्हें तुरंत प्रभाव से दुरुस्त किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुकी योजनाओं के अनुरक्षण एवं मरम्मत से संबंधित व्यय का विवरण विभागीय नियमों के अनुसार अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया।

बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, वृत्त सिरोही के अधीक्षण अभियंता ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले के कुल 470 गांवों में से 330 गांव अन्य वृहद परियोजनाओं, 100 गांव वृहद परियोजनाओं, 36 गांव नॉन-फिजिबल तथा 4 गांव अन्य योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। वर्तमान में जिले में कुल 1,87,110 घर हैं, जिनमें से 1,08,845 घरों को जल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि ओटीएमपी योजना के अंतर्गत इस वर्ष आवंटित 15,848 एफएचटीसी लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 2,425 एफएचटीसी प्राप्त किए जा चुके हैं।

बैठक में जलदाय विभाग के अधिकारी एवं अभियंतागण, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

जनभावना का सम्मान : माउंट आबू अब कहलाएगा आबूराज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

सिरोही न्यूज़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, : राहुल कुमार रावल बने KKC के कार्यकारी युवा संगठन महासचिव

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बने गुलमुल्लाह खान : राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सिरोही न्यूज़

जनगणना 2027: सिरोही में अधिकारियों ने की स्वगणना : आमजन से सहयोग की अपील

सिरोही न्यूज़

सिरोही HPV वैक्सीनेशन अभियान में तीसरे स्थान पर : 683 बालिकाओं को लगा टीका

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा सिरोही : उडवारिया टोल प्लाजा पर टीकाराम जूली का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी

सिरोही न्यूज़

वोलकम चौराहा पिंडवाड़ा में ब्रेकर की मांग : बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

सिरोही न्यूज़

माउंट आबू में परवीन बानो का दबदबा कायम : दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi : नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.