शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
सिरोही न्यूज़

सिरोही राजस्थान समाचार सिरोही। आबूरोड बस स्टैंड पर कॉन्स्टेबल पर चाकू से हमला,चार आरोपी गिरफ्तार

सिरोही। आबूरोड बस स्टैंड पर कॉन्स्टेबल पर चाकू से हमला,चार आरोपी गिरफ्तार
sirohi-police-attack-news

सिरोही। आबूरोड बस स्टैंड पर कॉन्स्टेबल पर चाकू से हमला,चार आरोपी गिरफ्तार

उत्पात मचाने पर पुलिस ने भगाया था युवकों को- लौटकर किया हमला,कॉन्स्टेबल के हाथ-पीठ में लगी चोट

सिरोही। आबूरोड में सोमवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां ड्यूटी पर तैनात एक कॉन्स्टेबल पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। यह घटना आबूरोड बस स्टैंड पर शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दीपावली पर्व के कारण बस स्टैंड पर भारी भीड़ थी। इसी दौरान चार-पांच युवक हाथों में चाकू लेकर यात्रियों को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाकर वहां से रवाना किया। कुछ देर बाद उन्हीं युवकों में से एक अचानक भागता हुआ आया और ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश पर चाकू से हमला कर दिया। सब इंस्पेक्टर भगवानाराम ने बताया कि माताजी मंदिर के पास ड्यूटी दे रहे कॉन्स्टेबल पर युवक ने पीछे से वार किया। हमले में कॉन्स्टेबल के हाथ और पीठ में चोट आई तथा उनकी वर्दी भी फट गई। हमले के तुरंत बाद युवक गिर पड़ा, जिसके बाद कॉन्स्टेबल ने अपने बचाव में एक-दो लाठी वार किए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर बस स्टैंड से ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डेरी निवासी भगा गरासिया 23, उसके भाई अना 20,साथी गोवा 22,और सोयावा निवासी सोमा 20,के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से हमला करने वाला चाकू भी बरामद किया है। घायल कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश को आबूरोड के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट,सरकारी कर्मचारी पर हमला और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, त्योहार के दौरान बस स्टैंड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

 

यह भी पढ़ें

पत्रकार एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग पर चर्चा हुई।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज