सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Today sirohi hindi News rajasthan : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज संघर्ष समिति की अहम बैठक

सिरोही | 12-Nov-2025 09:37 PM | 317 |
सिरोही
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज संघर्ष समिति की अहम बैठक

सिरोही । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज संघर्ष समिति की अहम बैठक

खनन परियोजना निरस्तीकरण को लेकर जयपुर पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, सीएम आवास पर सुबह 10:30 बजे होगी वार्ता

सिरोही। पिण्डवाड़ा क्षेत्र में मेसर्स कमलेश मेटाकास्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित चूना पत्थर खनन परियोजना के विरोध को लेकर संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल जयपुर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, समिति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ आज सुबह करीब 10:30 बजे सीएम आवास पर बैठक तय है।

बैठक में संघर्ष समिति मुख्यमंत्री के समक्ष पिण्डवाड़ा क्षेत्र की प्रस्तावित खनन परियोजना को निरस्त करने की मांग पुनः जोरदार तरीके से रखेगी। बताया जा रहा है कि समिति की ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष कुल 9 बिंदुओं पर प्राथमिकता से चर्चा होगी।

संघर्ष समिति की प्रमुख मांगों में खनन परियोजना को पूर्णतः निरस्त करना, कंपनी के साथ हुए MOU को रद्द करना और सरकार द्वारा इस संबंध में कोर्ट में पुनःविचार याचिका दायर करना शामिल है। ताकि कानूनी तरिके से भी इस खनन परियोजना कों पूर्ण रूप से निरस्त के करवाया जा सके।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.