सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Today sirohi-hindi-News Rajasthan : सड़क सुरक्षा माह के तहत सिरोही में हेलमेट रैली का आयोजन

सिरोही | 07-Jan-2026 11:27 PM | 317 |
सिरोही
सड़क सुरक्षा माह के तहत सिरोही में हेलमेट रैली का आयोजन

सड़क सुरक्षा माह के तहत सिरोही में हेलमेट रैली का आयोजन

सिरोही,06 जनवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत जिला परिवहन कार्यालय सिरोही एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मोटर वाहन हेलमेट रैली का आयोजन किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती अक्षमिता राठौड़ ने अम्बेडकर सर्किल से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः अम्बेडकर सर्किल पर संपन्न हुई।

रैली के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने एवं चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जिला परिवहन कार्यालय से परिवहन निरीक्षक मनीष खत्री, डीटीओ कार्यालय के कार्मिक, यातायात पुलिस प्रभारी राजेश रावल, कोतवाली थाना पुलिसकर्मी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा सुरक्षित यातायात के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

 

 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.