सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News : सिरोही में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की

सिरोही | 13-Mar-2026 10:34 PM | 317 |
सिरोही
सिरोही में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कक्षा 9वीं की बालिकाओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं

सिरोही,13 मार्च। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विशिष्ट पूर्व सिरोही में शुक्रवार को कक्षा 9वीं की बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण जैसी योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाली बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और बालिकाओं का नामांकन भी बढ़ेगा। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सिरोही प्रधान हँसमुख कुमार ने बालिकाओं को नियमित अध्ययन करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नानीवाल ने बताया कि जिले में कुल 1159 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की जा रही हैं।

विद्यालय की संस्था प्रधान श्रीमती शोभा चारण ने जानकारी दी कि राज्यमंत्री द्वारा विद्यालय के प्रार्थना स्थल के विस्तार के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है और शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में यूसीईईओ आशुतोष व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में श्रीमती हेमलता पुरोहित, चिराग रावल, बाबू सिंह पंवार, गोपाल माली, प्रवीण राठौड़, शिक्षा विभाग से भबूताराम मेघवाल, अशोक पाल सिंह, ईश्वर लाल पुरोहित, भंवर लाल पुरोहित, राजेश बारबर, श्रीमती गीता शर्मा, जगदीश सिंह आड़ा, हीरा खत्री, चंद्रा खत्री, हेमलता मिस्त्री सहित कई गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रेिपोर्ट@अनीश मेमन PHM न्यूज स्वरूपगंज न्यूज@प्रो.ऑफिस 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.