सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

सिरोही में रेलवे जंक्शन विवाद : पिण्डवाड़ा में जंक्शन की मांग को लेकर विशाल वाहन रैली

सिरोही | 04-Jan-2026 06:33 AM | 317 |
सिरोही
पिण्डवाड़ा में जंक्शन की मांग को लेकर विशाल वाहन रैली

सिरोही: रेलवे जंक्शन विवाद ने पकड़ा तूल, पिण्डवाड़ा में जंक्शन की मांग को लेकर विशाल वाहन रैली

सिरोही । सिरोही जिले में रेलवे जंक्शन को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सड़क पर उतर आया। पिण्डवाड़ा में ही रेलवे जंक्शन बनाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को क्षेत्रवासियों ने विशाल वाहन रैली निकाली। रैली पिण्डवाड़ा से शुरू होकर सिरोही शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जिला कलेक्ट्रेट पहुंची।

रैली में बाइक, कार, टैक्सी और टेम्पो सहित सैकड़ों वाहन शामिल रहे, वहीं बड़ी संख्या में आमजन का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे रास्ते पिण्डवाड़ा में ही रेलवे जंक्शन बनाने के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई।

2016–17 के सर्वे का हवाला, स्वरूपगंज शिफ्ट करने के आरोप

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2016–17 में रेलवे जंक्शन के लिए सर्वे पिण्डवाड़ा नगर में ही किया गया था, इसके बावजूद अब राजनीतिक दबाव और प्रभावशाली लोगों के इशारे पर जंक्शन को स्वरूपगंज शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है। लोगों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सांसद के खिलाफ नारेबाजी, विरोध तेज

रैली के दौरान जालौर–सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने उन पर स्वरूपगंज के पक्ष में खड़े होने का आरोप लगाया और जनभावनाओं के खिलाफ फैसले थोपने का विरोध किया।

रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रैली के जिला कलेक्ट्रेट पहुंचने पर रेल मंत्री के नाम जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि रेलवे जंक्शन पिण्डवाड़ा नगर में ही बनाया जाए, क्योंकि यह भौगोलिक, सामाजिक और व्यावसायिक दृष्टि से अधिक उपयुक्त है।

खनन परियोजना को लेकर भी उठे सवाल

प्रदर्शन के दौरान कमलेश मेटाकास्ट प्रस्तावित खनन परियोजना का मुद्दा भी उठाया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पिण्डवाड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की जल, जंगल और जमीन से जुड़ी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों का दावा है कि रेलवे जंक्शन को स्वरूपगंज शिफ्ट करने के पीछे खनन सामग्री की माल ढुलाई की मंशा भी शामिल है।

पंचायती राज चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनभावनाओं की अनदेखी जारी रही तो आगामी पंचायती राज चुनावों में ऐसे नेताओं का बहिष्कार किया जाएगा और उन्हें गांवों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

पुलिस जाब्ता तैनात, यातायात रहा प्रभावित

रैली और प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। शहर और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

अन्य खबरें

जनभावना का सम्मान : माउंट आबू अब कहलाएगा आबूराज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

सिरोही न्यूज़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, : राहुल कुमार रावल बने KKC के कार्यकारी युवा संगठन महासचिव

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बने गुलमुल्लाह खान : राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सिरोही न्यूज़

जनगणना 2027: सिरोही में अधिकारियों ने की स्वगणना : आमजन से सहयोग की अपील

सिरोही न्यूज़

सिरोही HPV वैक्सीनेशन अभियान में तीसरे स्थान पर : 683 बालिकाओं को लगा टीका

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा सिरोही : उडवारिया टोल प्लाजा पर टीकाराम जूली का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी

सिरोही न्यूज़

वोलकम चौराहा पिंडवाड़ा में ब्रेकर की मांग : बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

सिरोही न्यूज़

माउंट आबू में परवीन बानो का दबदबा कायम : दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi : नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.