शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News Rajasthan सिरोही (स्वरूपगंज) | होली चौक मुस्लिम मोहल्ला में सांड़ों का आतंक, कई बार पहले भी कार–बाइकों को नुकसान

सिरोही (स्वरूपगंज) | होली चौक मुस्लिम मोहल्ला में सांड़ों का आतंक, कई बार पहले भी कार–बाइकों को नुकसान
sirohi-pindwara-hindi-news

सिरोही (स्वरूपगंज) | होली चौक मुस्लिम मोहल्ला में सांड़ों का आतंक, कई बार पहले भी कार–बाइकों को नुकसान

स्वरूपगंज। कस्बे के होली चौक मुस्लिम मोहल्ला क्षेत्र में आवारा सांड़ों का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से ये सांड़ गलियों में भिड़ते और तेज़ रफ्तार से दौड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मोहल्लेवासियों के अनुसार सांड़ों के अचानक तेजी से भागने के कारण गलियों में खड़ी कारों और बाइकों को कई बार साइड-स्क्रैच और टक्कर से नुकसान हो चुका है।

रहवासी इलाकों में सुबह से देर रात तक सांड़ों की लगातार मौजूदगी से लोगों का घरों से निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। स्थिति खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अधिक खतरनाक बनी हुई है। कई बार राह चलते लोगों को भी जान बचाकर इधर-उधर छिपना पड़ा।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन सांड़ों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने की भी मांग की गई है, ताकि स्थिति सामान्य हो सके।

यह भी पढ़ें

पत्रकार एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग पर चर्चा हुई।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज