सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

आजादी के बाद : पहली बार डामर सडक से जुडेगा कुमा गांव राज्यमंत्री देवासी ने किया शिलान्यास

सिरोही | 15-Nov-2025 09:23 AM | 317 |
सिरोही
पहली बार डामर सडक से जुडेगा कुमा गांव राज्यमंत्री देवासी ने किया शिलान्यास

आजादी के बाद पहली बार डामर सडक से जुडेगा कुमा गांव राज्यमंत्री देवासी ने किया शिलान्यास

सिरोही 14 नवम्बर। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज एवं आपदा प्रबंधन विभाग राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के अथक प्रयासो से बजट घोषणा 2025-26 में स्वीकृत गांव कुमा में वलदरा से कुमा 5 किमी लागत राशि 295 लाख डामर सडक स्वीकृत का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,विशिष्ठ अतिथि जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित,प्रधान हंसमुख कुमार, पूर्व राज्यमंत्री भूपेन्द्र देवासी, हार्दिक देवासी,ग्राम सरतरा के प्रशासक पेपी देवी देवासी व सा.नि.वि. के अधीक्षण अभियन्ता आर.सी. बराडा, अधिशाषी अभियन्ता दामोदर राम देवासी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री देवासी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आगे भी विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने राज्य मंत्री देवासी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और ग्रामवासियों को भी बधाई दी।  प्रधान हसमुख कुमार ने शिलान्यास पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे एक अविस्मरणीय क्षण बताया।

सडक स्वीकृत होने से तहसील सिरोही के ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। सडक का निर्माण होने से कुमा गांव के आम जनता को आवागमन एवं कृषि क्षेत्र के कार्यो मे काफी सुविधा होगी, क्षेत्र की जनता ने राज्यमंत्री देवासी का आभार प्रकट किया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.