सिरोही न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिरोही
🚨 Breaking News | सिरोही

Today sirohi-hindi-News Rajasthan : सिरोही पेंशनधारियों का घर-घर कर हो रहा वार्षिक सत्यापन,67% कार्य पूरा

सिरोही | 26-Nov-2025 08:12 AM | 317 |
सिरोही
सिरोही पेंशनधारियों का घर-घर कर हो रहा वार्षिक सत्यापन,67% कार्य पूरा

सिरोही:पेंशनधारियों का घर-घर कर हो रहा वार्षिक सत्यापन, 67% कार्य पूरा

सिरोही, 25 नवम्बर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के वार्षिक सत्यापन को लेकर नगर परिषद द्वारा 1 नवंबर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त आशुतोष आचार्य ने बताया कि पेंशनधारियों को समय पर सत्यापन के लिए जागरूक करने हेतु परिषद द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि सभी लाभार्थी निर्धारित समय के भीतर अपना सत्यापन करवा सकें।

घर-घर जाकर हो रहा भौतिक सत्यापन

जिला परियोजना प्रबंधक हनुमान सहाय शर्मा एवं ओम सिंह विशेष रूप से ऐसे पेंशनधारियों के घर-घर पहुंच रहे हैं जो विकलांग, असहाय, अत्यंत वृद्ध हैं या जिनका फिंगर बायोमेट्रिक सत्यापन संभव नहीं है। ऐसे लाभार्थियों का सत्यापन आंखों एवं फेस रिकग्निशन तकनीक की सहायता से किया जा रहा है।

टीम द्वारा आमजन को भी समय सीमा से पहले सत्यापन करवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। आयुक्त आचार्य ने बताया कि योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचे, इसके लिए योजना शाखा को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

67% सत्यापन कार्य पूर्ण

नगर परिषद क्षेत्र में अब तक लगभग 67 प्रतिशत पेंशनधारियों का वार्षिक सत्यापन पूरा किया जा चुका है। शेष लाभार्थियों का सत्यापन अभियान के आगामी दिनों में तेजी से जारी रहेगा।

अन्य खबरें

जनभावना का सम्मान : माउंट आबू अब कहलाएगा आबूराज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

सिरोही न्यूज़

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिरोही में उत्साह, : राहुल कुमार रावल बने KKC के कार्यकारी युवा संगठन महासचिव

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बने गुलमुल्लाह खान : राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सिरोही न्यूज़

जनगणना 2027: सिरोही में अधिकारियों ने की स्वगणना : आमजन से सहयोग की अपील

सिरोही न्यूज़

सिरोही HPV वैक्सीनेशन अभियान में तीसरे स्थान पर : 683 बालिकाओं को लगा टीका

सिरोही न्यूज़

पिंडवाड़ा सिरोही : उडवारिया टोल प्लाजा पर टीकाराम जूली का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़

उडवारिया टोल प्लाजा पर आज पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली : भव्य स्वागत की तैयारी

सिरोही न्यूज़

वोलकम चौराहा पिंडवाड़ा में ब्रेकर की मांग : बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

सिरोही न्यूज़

माउंट आबू में परवीन बानो का दबदबा कायम : दूसरी बार बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सिरोही न्यूज़

Today sirohi-hindi-News Rajasthan Phm News sirohi : नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर का भव्य स्वागत

सिरोही न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.